फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आसमान साफ होते ही नथिकली धूप, परेशान हुए लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। तीन दिन की राहत के बाद रविवार को मौसम फिर बदल गया। सुबह से ही आसमान साफ होने के चलते धूप खिली तो गर्मी बढ़ गई। दिन भर लोग गर्मी से परेशान रहे, लेकिन उन्हें राहत नहीं मिल सकी। हालांकि मौसम के पूर्वानुमान के अनुसार बारिश होने की संभावना अभी बनी हुई है।
विज्ञापन

बीते तीन दिनों से रिमझिम बारिश ने गर्मी से लोगों को राहत दिलाई थी। दिन में बादल छाए रहने से मौसम ठंडा था। लेकिन ये राहत रविवार को खत्म हो गई। सुबह आसमान से बादल साफ हुए तो तेज धूप निकली। धूप के कारण अधिकतम तापमान बढ़कर 34 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। दिन भर लोग गर्मी से राहत पाने की कोशिश करते रहे। तेज धूप और उमस से उन्हें छुटकारा नहीं मिल सका। शाम को भी गर्मी का अहसास अधिक रहा।
बाजारों में भीड़ के चलते लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। वहीं मौसम के पूर्वानुमान के अनुसार अभी राहत मिलने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिक नरेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि आगामी दो दिनों तक बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें