फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: इंटर डीपीएस नेशनल टेनिस में क्वार्टर फाइनल तक पहुंचीं आर्या

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। दिल्ली पब्लिक स्कूल में कक्षा 11 की छात्रा आर्या वर्मा ने इंटर डीपीएस नेशनल लॉन टेनिस टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन कर शहर का नाम रोशन किया है। आर्या ने गर्ल्स (ओपन) कैटेगरी में क्वार्टर फाइनल तक जगह बनाकर अपनी मजबूत पहचान दर्ज कराई। यह प्रतियोगिता डीपीएस प्रयागराज में आयोजित की गई।
विज्ञापन


आर्या ने टूर्नामेंट में कई मजबूत खिलाड़ियों को परास्त करते हुए अंतिम आठ में जगह बनाई। मुकाबलों के दौरान उनकी तेज सर्विस, बैकहैंड और कोर्ट कवरेज की खूब प्रशंसा हुई। आर्या वर्तमान में ऑल इंडिया रैंकिंग (अंडर-18) में 382वें स्थान पर हैं और नियमित रूप से राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भाग लेती हैं।

आर्या ने बताया कि प्रयागराज में बेहतर अनुभव मिला। अब लक्ष्य आगामी नेशनल सर्किट में पदक जीतना है। पिता आशीष वर्मा ने बेटी की उपलब्धि पर खुशी जाहिर की। कहा कि यह सफलता उसके समर्पण और मेहनत का नतीजा है। स्पोर्ट्स टीचर प्रशांत ने बताया कि आर्या अब नवंबर में होने वाले ऑल इंडिया जूनियर नेशनल टेनिस सर्किट की तैयारी में जुट गई हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें