फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरटीओ में बंद कराएं बाहरी लोगों और दलालों का दखल

Sun, 06 Nov 2016 12:52 AM IST
आरटीओ में बंद कराएं बाहरी लोगों और दलालों का दखल
विज्ञापन
लाइसेंस पाने के लिए एआरटीओ कार्यालय में परीक्षा देते आवेदक । - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
संभागीय परिवहन विभाग के सहायक आयुक्त भगवान दास ने संभागीय परिवहन कार्यालय में बाहरी लोगों और दलालों का कॉकस हटाने के निर्देश दिए हैं। लाइसेंस के काम में लगी रोजमार्टा फर्म के कर्मचारियों को भी वर्दी पहनकर और नेम प्लेट लगाकर आने को कहा है। 
विज्ञापन

वह शनिवार को संभागीय परिवहन कार्यालय में निर्माणाधीन बिल्ंिडग का निरीक्षण करने आए थे। आरटीओ ने बताया कि बिल्ंिडग में बकाया कार्यों के लिए 22 लाख रुपये के बजट का प्रस्ताव परिवहन कार्यालय को भेजा गया था, लेकिन अभी तक बजट पास नहीं हो सका है। इसके कारण बिल्ंिडग का काम अधूरा पड़ा है। संभागीय कार्यालय की दुर्दशा पर उन्होंने हैरानी जताई। हर जगह फाइलों और गंदगी के ढेर देखकर साफ सफाई रखने के निर्देश दिए। कहा, आनलाइन सिस्टम को पूरी तरह लागू करने के प्रयास किए जा रहे हैं। कुछ पुराने कर्मचारी हैं, जिन्हें कंप्यूटर की ट्रेनिंग दी जाएगी। कर्मचारियों की कमी के कारण प्राइवेट और रिटायर्ड कर्मचारियों से कार्य कराए जाने पर उन्होंने सख्ती से रोक लगाने के निर्देश दिए। जिले के सीमावर्ती इलाकों में आरटीओ की फर्जी चौैकियों के संबंध में कहा, ऐसे फर्जी लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाती है। फतेहपुरसीकरी में पिछले दिनों ऐसे गैंग को पकड़ा गया था। 

निरीक्षण से पहले भगाए प्राइवेट कर्मी और दलाल
लखनऊ से सहायक आयुक्त के दौरे की जानकारी मिलने पर आरटीओ के विभिन्न पटलों पर काम करने वाले बाहरी लोगों को कुछ घंटे के लिए बाहर कर दिया गया। इसके साथ ही दलालों को भी पटलों के आसपास नहीं फटकने की हिदायत दे दी गई। इसके बाद भी बाहरी लोग विभिन्न पटलों पर बेखौफ होकर काम करते रहे। 
विज्ञापन


कर्मियों की कमी, काम कर रहे रिटायर्ड कर्मी
संभागीय परिवहन कार्यालय में काफी संख्या में रिटायर्ड कर्मचारियों से काम लिया जा रहा है। कई बाहरी लोग इतने हावी हैं कि उन्हें कर्मचारियों से ज्यादा फाइलों के बारे में जानकारी है। इसी कारण बाबुओं को भी इन बाहरी लोगों की मदद लेनी पड़ती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें