फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: कंस मेले में कलाकारों ने बिखेरे संस्कृति के रंग

Sun, 29 Mar 2026 02:50 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
किरावली मेले में देर रात को नौटंकी का आनंद लिया उद्घाटन करते अमरपाल सिंह मुखिया फोटो स्रोत मेल - फोटो : Samvad
विज्ञापन
किरावली। कस्बे के प्राचीन ऐतिहासिक कंस मेला महोत्सव में शनिवार रात लोक संस्कृति के रंगों से सराबोर रही। अलवर (राजस्थान) से आई सुप्रसिद्ध श्री स्वामी हरिदास कला मंच की नौटंकी मंडली ने अपनी शानदार प्रस्तुति से क्षेत्रीय दर्शकों का दिल जीत लिया।
विज्ञापन




धर्मा रिसोर्ट के उदयवीर सिंह के सौजन्य से आयोजित इस कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि अमरपाल सिंह मुखिया ने फीता काटकर किया। मंच पर कलाकारों ने ऐतिहासिक नाटक अमर सिंह राठौर का मंचन किया, जिसमें वीरता और बलिदान की गाथा को जीवंत किया गया। मंडली की तीन महिला कलाकारों ने हांडा रानी के पात्र को इतनी बखूबी से निभाया कि दर्शक भावविभोर हो गए। ईश्वरी प्रसाद की इस मंडली में जोकर के पात्र ने अपनी हाजिरजवाबी और लतीफों से पूरी रात दर्शकों को हंसने पर मजबूर कर दिया। आयोजन को सफल बनाने में मेला संयोजक होलू पहलवान, अध्यक्ष नरेश इंदौलिया, समाजसेवी भूपसिंह इंदौलिया और डौरीलाल इंदौलिया का विशेष सहयोग रहा। इस अवसर पर मुकेश पहलवान, ताराचंद इंदौलिया (एडवोकेट), भूपेंद्र सिंह इंदौलिया, पिंकी मास्टर, संतोष कुमार गट्टू, रामवतार शर्मा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें