फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्पोर्ट्स इंजरी होने पर एसएन में रियायती दरों पर इस विधि से होगा ऑपरेशन

Wed, 10 Jan 2018 10:58 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
एसएन मेडिकल कालेज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एसएन मेडिकल कालेज में स्पोर्ट्स इंजरी के मरीजों के लिए बड़ी सुविधा शुरू होने जा रही है। यहां लिगामेंट की मरम्मत और पुनर्निर्माण जैसे चिकित्सकीय कार्य दूरबीन विधि से संभव हो सकेंगे। अगले सप्ताह से हड्डी रोग विभाग में आर्थोस्कॉपी की सुविधा शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन


हड्डी रोग विभाग में औसतन रोजाना ऐसे 20-30 मरीज आते हैं। अभी तक एसएन में ओपन विधि से ही इनके आपरेशन किए जा रहे थे। अब दूरबीन विधि से इनके आपरेशन होंगे, विभाग के आपरेशन थिएटर में मशीन-उपकरण स्थापित किए जा चुके हैं।

वरिष्ठ हड्डी रोग विशेषज्ञ डा. विपुल अग्रवाल, डा. विवेक मित्तल और डा. रजत कपूर की टीम ये आपरेशन करेगी। विभागाध्यक्ष डा. सीपी पाल ने बताया कि शुरूआत में तीन चिकित्सक सर्जरी करेंगे। इसके बाद अन्य चिकित्सकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसी महीने आर्थोस्कॉपी की सुविधा मरीजों को मिलने लगेगी।
विज्ञापन


आर्थोस्कॉपी से आपरेशन होने पर मरीजों को आर्थिक रूप से भी फायदा होगा। प्राइवेट में आपरेशन कराने पर लगभग 60-80 हजार रुपये का खर्च आएगा। यहां इसके लिए मरीजों को 10-15 हजार रुपये खर्च करने होंगे। आपरेशन में आवश्यक चिकित्सकीय सामान खरीदकर लाना होगा।

इनमें मिलेगी राहत

चोट या फिर दुर्घटना के चलते जोड़ में संक्रमण फैलने पर
खेलकूद या फिर दुर्घटना के दौरान जोड़ में चोट आने पर  
हड्डियों के आपस में घिसाव के चलते जोड़ में जगह बन जाना
विज्ञापन

आर्थोस्कॉपी के ये हैं फायदे

सूक्ष्म छिद्र्र के जरिये लिगामेंट की मरम्मत, पुनर्निर्माण होगा
रक्तस्राव कम होगा, मरीज जल्द चलने-फिरने लगेगा
दूरबीन विधि से लाभ की अवधि अधिक समय तक रहेगी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें