मथुरा। इनोवा के साथ पुलिस ने पकड़ा आरोपी रितेश अग्रवाल।
- फोटो : VRINDAVAN
वृंदावन (मथुरा)। वृंदावन पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान लूटी गई इनोवा गाड़ी बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
शनिवार को सुदामा गेस्ट हाउस के पास पुलिस ने वृंदावन से इनोवा कार लूटने वाला आरोपी रितेश अग्रवाल निवासी शिववाला नाथ कॉलोनी जयसिह पुरा थाना गोविंद नगर को गिरफ्तार किया। इस मामले में विपिन यादव निवासी गुजैनी थाना गोविंदनगर जिला कानपुर नगर ने थाना वृंदावन में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोपी ने बताया कि दो दिन पहले वह कानपुर से इनोवा गाड़ी किराए पर लेकर वृंदावन आया था।
यहां एक होटल में रुका। वह यहां से गाड़ी लेकर भागने की फिराक में था लेकिन चालक गाड़ी से नहीं हटा। इस पर उसने मौका पाकर गाड़ी को लूट लिया। कोतवाली प्रभारी अनुज कुमार ने बताया कि आरोपी रितेश को जेल भेजा जा रहा है।