फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व सांसद चौधरी बाबूलाल  के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट 

Wed, 13 Nov 2019 10:22 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
विज्ञापन
chaudhary babulal - फोटो : AmarUjala
विज्ञापन

फतेहपुर सीकरी के पूर्व भाजपा सांसद चौधरी बाबूलाल के खिलाफ 2012 के आचार संहिता उल्लंघन के तीन मामलों में गिरफ्तारी वारंट जारी किए गए हैं। वह तीनों में तारीख पर कोर्ट में हाजिर नहीं हुए। कोर्ट ने एसएसपी बबलू कुमार को आदेश दिया है कि आरोपी को 16 नवंबर तक कोर्ट के सामने पेश किया जाए।

विज्ञापन


तीनों केस स्पेशल जज (एमपी/एमएलए) उमाकांत जिंदल में चल रहे हैं। तीनों में चार्जशीट 2012 में ही दाखिल हो गई थी। कोर्ट ने एसएसपी को लिखा है कि  इस मामले में जारी वारंट तामील करा लिए गए लेकिन आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई। इन मामलों के शीघ्र निस्तारण के लिए हाईकोर्ट ने निर्देश दिए हैं।

उधर, फतेहपुर सीकरी के भाजपा सांसद राजकुमार चाहर और दक्षिण सीट से भाजपा विधायक योगेंद्र उपाध्याय के खिलाफ भी गैर जमानती वारंट जारी हो चुके हैं। यह मामला 26 साल पुराना है। आरोप है कि दोनों नेताओं ने समर्थकों के साथ कैंट पर शताब्दी एक्सप्रेस रोकी थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें