फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध तरीके से रेलवे टिकट बनाने वाले दो शातिर जलेसर से गिरफ्तार

विज्ञापन
एटा के जलेसर से गिरफ्तार युवक व बरामद सामान - फोटो : TUNDLA
विज्ञापन
अवैध तरीके से रेलवे टिकट बनाने वाले दो शातिर जलेसर से गिरफ्तार
विज्ञापन

ई-टिकट, नकदी और लैपटॉप बरामद
संवाद न्यूज एजेंसी
टूंडला। अवैध रूप से रेलवे ई-टिकट बनाने वाले दो शातिर लोगों को आरपीएफ की डिटेक्टिव विंग ने जलेसर से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों से बनी हुई ई-टिकट, नकदी, लैपटॉप आदि सामान बरामद किया है।
विज्ञापन

रेलवे सुरक्षा बल की डिटेक्टिव विंग टूंडला ने जलेसर शहर में रेलवे की अवैध रूप से ई-टिकट बनाने वाले स्थानों पर छापेमारी की। डिटेक्टिव विंग की टीम ने दो स्थानों पर की गई कार्रवाई में रेलवे टिकटों का अवैध व्यापार करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम राहुल यादव और दयाशंकर बताए। दोनों ही महावीर गंज जलेसर थाना कोतवाली जिला एटा के निवासी हैं। टीम ने आरोपियों से भविष्य की यात्रा की तीन-तीन टिकटें जिनकी कीमत 2772 रुपये, और पिछली तारीखों की 18 टिकट जिनकी क़ीमत 9218 रुपये बरामद कीं। तलाशी में उनके पास से पांच सौ रुपये कैश, एक मोबाइल, एक लैपटॉप बरामद हुआ। दोनों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत रेलवे न्यायालय भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें