फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धोखाधड़ी के आरोपियों को पकड़ ले गई मेरठ पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
धोखाधड़ी के आरोपियों को पकड़ ले गई मेरठ पुलिस
विज्ञापन

कैप्टन के खाते से 8.85 लाख रुपये निकालने का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
टूंडला(फिरोजाबाद)। मेरठ निवासी कैप्टन के खाते से 8.85 लाख रुपये निकालने के आरोपियों को मेरठ पुलिस बुधवार रात पकड़ ले गई। कैप्टन की रिपोर्ट के आराध पर मेरठ पुलिस ने टूंडला में दबिश दी थी।
विज्ञापन

मेरठ के थाना कंकड़खेड़ा अंर्तगत गांव कासिमपुर निवासी कैप्टन रामशरन सिंह के बैंक खाते से शातिरों ने 8,85,090 रुपये ऑनलाइन माध्यम से निकाल लिए थे। इस मामले में उन्होंने मुकदमा दर्ज कराया था। जांच में शातिरों की लोकेशन टूंडला में मिली। बुधवार रात मेरठ पुलिस के उपनिरीक्षक सतीश कुमार टूंडला पहुंचे और उन्होंने स्थानीय पुलिस के साथ लेकर टूंडला के एटारोड, स्टेशन रोड व गांव मोहम्मदाबाद आदि कई स्थानों पर दबिश दी। थाना प्रभारी राजेश कुमार पांडेय ने बताया कि धोखाधड़ी का मामला मेरठ से जुड़ा हुआ है। इस मामले में मेरठ पुलिस गांव मोहम्मदाबाद निवासी अंकित यादव और कई अन्य को पकड़कर अपने साथ ले गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें