फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थाना औंछा पुलिस ने दो लुटेरे किए गिरफ्तार

विज्ञापन
औंछा पुलिस की हिरासत में आरोपी - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
औंछा (मैनपुरी)। थाना पुलिस ने सूचना पर नगला केहरी मोड़ के पास दो शातिर लुटेरों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से दो तमंचे कारतूस, किसी वारदात में लूटे गए जेवर व चोरी की बाइक बरामद हुई। दोनों कुरावली क्षेत्र के रहने वाले हैं।
विज्ञापन

थाना पुलिस बुधवार रात क्षेत्र में गश्त कर रही थी, तभी प्रभारी निरीक्षक जगदत्त सिंह को सूचना मिली कि क्षेत्र में लूट करने वाले दो बदमाश नगला केहरी मोड़ के पास हैं। दोनों किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं। इस पर प्रभारी निरीक्षक टीम के साथ नगला केहरी मोड़ पर पहुंचे। घेराबंदी कर वहां मौजूद लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया। लुटेरों के कब्जे से पुलिस ने दो तमंचा और कारतूस बरामद किए।
उनके कब्जे से लूटी गई एक अंगूठी और झाले भी बरामद हुए। पूछताछ में दोनों ने अपने नाम पंकज कुमार पुत्र केदार सिंह और विकास कुमार पुत्र उजवीर सिंह निवासी गांव नगला नंदे कुरावली बताया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि लुटेरों के पास बरामद बाइक शहर से चोरी की गई थी। पकड़े गए अपराधियों को न्यायालय में पेश किया गया, वहां से दोनों को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

विकास है शातिर अपराधी
थाना पुलिस के अनुसार पकड़ा गया विकास कुमार बेहद शातिर अपराधी है। उस पर जनपद एटा में करीब सात मामले वहीं औंछा थाने में चार मामले दर्ज हैं। पकड़े गए लुटेरे के दूसरे साथी पंकज कुमार पर भी औंछा थाने में चार आपराधिक मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें