फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगला राय में नेजा चढाने को जुटी भीड़, सात गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
किशनी (मैनपुरी)। नगला राय में कोरोना संक्रमण का खतरा भूल नेजा चढ़ाने के लिए लोगों की भीड़ जुट गई। जानकारी मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सात लोगों को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान 30 से अधिक लोग भाग गए। सभी के विरुद्ध महामारी अधिनियम, धारा 144 का उल्लंघन सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव नगला राय में शनिवार को गांव के करीब 30-40 लोग नाचते गाते हुए पीपल के पेड़ पर स्थित ब्रह्मदेव महाराज के स्थान पर नेजा चढ़ाने के लिए पहुंचे। इन लोगों ने न तो सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कर रखा था, न ही मास्क आदि लगाए हुए थे। इस बीच किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। जानकारी मिलते ही एसआई जैकब फर्नांडीज पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। नेजा चढ़ाने के लिए जुटे ग्रामीण पुलिस को देख भागने लगे। सात लोगों को पुलिसकर्मियों ने मौके से गिरफ्तार कर लिया। करीब 30 लोग वहां से भागने में सफल रहे। पकड़े गए लोगों को थाने ले जाया गया। वहां सात नामजद सहित 37 लोगों के विरुद्ध महामारी अधिनियम, धारा 144 उल्लंघन सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई। पुलिस अब भागे हुए अन्य लोगों की तलाश कर रही है।
इनके विरुद्ध दर्ज हुई रिपोर्ट
प्रभारी निरीक्षक ओमहरि वाजपेई ने बताया कि नेजा चढ़ाने को लेकर भीड़ जुटी थी। जो कि लॉकडाउन का उल्लंघन है। गांव निवासी प्रमोद कुमार, रामू, संदीप, प्रवेंदु, अरविंद, रमन और गोलू व 30 अज्ञात के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की गई है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि लॉकडाउन का उल्लंघन किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें