फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: 25 हजार पर्यटक पैदल... दूसरे दिन भी व्यवस्था ध्वस्त, नहीं दिखे भीड़ प्रबंधन के इंतजाम; लपकों का बोलबाला

Mon, 23 Oct 2023 09:04 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा

सार

आगरा में 25 हजार पर्यटकों को गोल्फ कार्ट नहीं मिलने से उन्हें पैदल सफर करना पड़ा। दूसरे दिन भी व्यवस्था ध्वस्त रही। भीड़ प्रबंधन के इंतजाम नहीं दिखे। वहीं लपकों का बोलबाला रहा। 
विज्ञापन
ताजमहल में पर्यटकों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा स्थित ताजमहल के दामन पर अव्यवस्थाओं के दाग गहरे हो रहे हैं। वीकेंड के दूसरे दिन रविवार को भी व्यवस्था ध्वस्त रही। 32 हजार से अधिक पर्यटक पहुंचे। 25 हजार पर्यटकों को गोल्फ कार्ट नहीं मिलने से पार्किंग से स्मारक तक पैदल सफर करना पड़ा।

विज्ञापन


विश्वदाय स्मारक में भीड़ प्रबंधन के इंतजाम नहीं दिखे। पार्किंग से लेकर टिकट घर और फिर प्रवेश द्वार पर दिनभर पर्यटक जूझते रहे। लंबी-लंबी कतारें लगी रहीं। मुख्य मकबरा तक हालात बेकाबू रहे। 200 रुपया का अलग से टिकट लेने के बाद भी मुख्य मकबरा पर पर्यटकों को कतार में लगना पड़ा। शू कवर भी कम पड़ गए। पुराने शू कवर पहनकर पर्यटक सफेद गुंबद पर पहुंचे। 

यह भी पढ़ेंः- UP: दो बच्चों की मां को हलवाई से हुआ इश्क, परवान चढ़ा प्रेम तो उठाया ऐसा कदम..., शर्मसार हो गए परिवार के लोग
विज्ञापन
विज्ञापन


संगमरमर के पत्थर व सीढ़ियां घिसने के कारण पुराने शू कवर से पैर फिसलते रहे। पैर फिसलने से पिछले दिनों इटली का पर्यटक घायल हो चुका है। दशहरा की छुट्टियों के कारण ताजमहल पर सैलानियों का हुजूम उमड़ रहा है। रविवार को 4847 पर्यटकों ने मुख्य गुंबद का टिकट खरीदा। सार्क व अन्य देशों से आए करीब 450 पर्यटकों ने ताज निहारा।

छीनाझपटी करते रहे लपके

पर्यटन पुलिस दावा कर रही है कि पश्चिमी गेट पार्किंग लपका मुक्त हो गई है, लेकिन रविवार को यहां लपके व हॉकर पर्यटकों से छीनाझपटी करते नजर आए। पार्किंग में कोई पुलिस कर्मी मौजूद नहीं रहा। लपके और फर्जी गाइड पर्यटकों को गुमराह कर ई-रिक्शा की आड़ में अवैध वसूली करते रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें