फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: अर्पित की तूफानी पारी से विजेता बनी डॉ. अजीत सिंह अकादमी

Tue, 28 Apr 2026 02:42 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
पुरस्कृत करते अति​थि
विज्ञापन
आगरा। सिकंदरा स्थित डॉ. अजीत सिंह अकादमी के मैदान पर सोमवार को टैलेंट लीग शुरू हुआ। उद्घाटन मुकाबले में मेजबान डॉ. अजीत सिंह अकादमी ने आरबीएस अकादमी को 30 रन से हराकर जीत की शुरुआत की।
विज्ञापन

टूर्नामेंट का उद्घाटन मुख्य अतिथि अपर आयुक्त आयकर शैलेंद्र श्रीवास्तव एवं विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ आयकर अधिकारी अतुल चतुर्वेदी ने किया। आयोजन सचिव बल्देव भटनागर ने बताया कि आरबीएस अकादमी के कप्तान पृथ्वी शर्मा ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण किया।
डॉ. अजीत सिंह अकादमी ने 30 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 210 रन बनाए। कप्तान अर्पित ने मात्र 55 गेंदों पर 97 रन की विस्फोटक पारी खेली। पृथ्वी शर्मा ने तीन विकेट हासिल किए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरबीएस अकादमी की टीम 28.1 ओवर में 180 रनों पर सिमट गई। आजाद ने 43 रन की सर्वाधिक पारी खेली। चिराग पाठक और यश ओम ने 3-3 विकेट झटके, जबकि विराट ने 2 विकेट हासिल किया। उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए अर्पित को मैन ऑफ द मैच चुना गया। उन्हें यह पुरस्कार नागेश शर्मा एवं बल्देव भटनागर ने प्रदान किया। मैच के अंपायर शम्मी अली और आदित्य उपाध्याय, स्कोरर लकी, कमेंटेटर देव पांडे, डॉ. अजीत सिंह, डॉ. वीपी सिंह, डॉ. राजीव पचौरी, मुईन बाबू, संजय पुंडीर, नवीन गौतम, हरवीर सिंह बंटी, जावेद शमीम, हरीश सिंह, जेपी माथुर आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें