फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura: हर्ष फायरिंग में सेना का हवलदार गिरफ्तार, भेजा गया जेल

Sat, 10 Dec 2022 09:05 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

शादी समारोह में लाइसेंसी पिस्टल से गोलियां चली थीं। इस पिस्टल का लाइसेंस जम्मू काश्मीर से 2018 में जारी हुआ था।  पिस्टल के लाइसेंस को निरस्तीकरण के लिए डीएम के जरिए जम्मू काश्मीर प्रशासन को लिखकर भेजा जाएगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा की सदर बाजार पुलिस ने हर्ष फायरिंग करने वाले आरोपी सेना के हवलदार को गिरफ्तार करके जेल भेजा है। उसके पास से पिस्टल बरामद की गई है।  पिस्टल के लाइसेंस को निरस्तीकरण के लिए डीएम के जरिए जम्मू काश्मीर प्रशासन को लिखकर भेजा जाएगा।

ये है मामला 

थाना सदर बाजार की कृष्णकुंज कॉलोनी निवासी लाला की बेटी हिना की शादी सात दिसंबर को सैनी धर्मशाला औरंगाबाद में हुई थी। आगरा के राजप़ुर चुंगी से बारात आई थी। रात दो बजे करीब हर्ष फायरिंग में पिस्टल से चली गोली आगरा के राजपुर चुंगी निवासी अली पुत्र मुन्ना की जांघ और शम्मो उर्फ सुलेमान निवासी औरंगाबाद की पिंडली में लगी। इससे बराती और घरातियों में भगदड़ और चीख-पुकार मच गई।

विज्ञापन

 
सूचना पर पहुंची सदर बाजार पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। गोली चलाने वाला दूल्हे का फूफा और बराती भाग खड़े हुए। प्रभारी निरीक्षक अजय किशोर ने बताया ने हर्ष फायरिंग और आर्म्स एक्ट का मुकदमा हुसैन खान निवासी गढ़ी शमशाबाद, आगरा के खिलाफ दर्ज कराया गया। 

ये भी पढ़ें - विश्वविद्यालय में भ्रष्टाचार: गेस्ट हाउस के लिए 90 हजार का बेड, 85 हजार में खरीदी अलमारी, एसटीएफ करेगी जांच

 हल्दिया में तैनात है आरोपी 

प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि आरोपी सेना में हवलदार है। वर्तमान में उसकी पोस्टिंग पश्चिम बंगाल के हल्दिया में है। भतीजी की शादी के लिए हवलदार छुट्टी पर आया था। 12 दिसंबर को उसकी वापसी है। पिस्टल का लाइसेंस जम्मू-कश्मीर से साल 2018 में जारी हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें