फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: भारतीय सेना का टेक मिशन तेज, 509 बेस वर्कशॉप में बढ़ेगी उत्पादन क्षमता; लेफ्टिनेंट जनरल ने किया निरीक्षण

Mon, 29 Jun 2026 09:43 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

भारतीय सेना के वरिष्ठ अधिकारियों ने आगरा की 509 आर्मी बेस वर्कशॉप का निरीक्षण कर रक्षा उत्पादन और तकनीकी उन्नयन की समीक्षा की। वर्कशॉप में रडार, थर्मल इमेजर, यूएएस और आधुनिक सैन्य उपकरणों की मरम्मत व उन्नयन क्षमता बढ़ाने पर विशेष जोर दिया जा रहा है।
विज्ञापन
लेफ्टिनेंट जनरल ने किया निरीक्षण - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय सेना अपनी परिचालन तैयारियों को मजबूत करने और रक्षा उत्पादन में आत्मनिर्भरता हासिल करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठा रही है। इसी क्रम में लेफ्टिनेंट जनरल अमरदीप सिंह औजला (परम विशिष्ट सेवा मेडल) ने 509 आर्मी बेस वर्कशॉप का निरीक्षण किया। उन्होंने तकनीकी उन्नयन की दिशा में भविष्य की रूपरेखा और उत्पादन क्षमता की समीक्षा की।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  UP: सीएम योगी ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश, अब टूटेगी खनन माफिया की कमर; गांव के लोगों को मिलेगी राहत


लेफ्टिनेंट जनरल के साथ डीजी ईएमई एवं कर्नल कमांडेंट व कमांडर बीडब्ल्यूजी ईएमई लेफ्टिनेंट जनरल राजीव के. साहनी (एवीएसएम, वीएसएम) भी रहे। 509 आर्मी बेस वर्कशॉप विशेष रूप से भारतीय सेना के लिए ऑप्टो इलेक्ट्रॉनिक्स के क्षेत्र में उत्कृष्टता का केंद्र है। यह वर्कशॉप विभिन्न प्रकार की ऑप्टिकल साइट्स, रडार और दूरसंचार उपकरणों के रखरखाव और उन्नयन का कार्य करती है, जो सेना की सामरिक क्षमताओं के लिए अत्यंत आवश्यक हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  UP: होटल के कमरे का वीडियो वायरल, दो युवकों संग ऐसे हाल में दिखी महिला; शर्म से पानी-पानी हुई पुलिस
विज्ञापन



निरीक्षण में 509 आर्मी बेस वर्कशॉप की उत्पादन क्षमता को बढ़ाने पर जोर दिया गया। साथ ही इंडस्ट्री 5.0 के मानकों के अनुरूप सर्वोत्तम व्यावसायिक प्रथाओं को अपनाना और महत्वपूर्ण तकनीकी चुनौतियों का समाधान करना था

ये भी पढ़ें -  UP: ग्रेटर आगरा हाउसिंग स्कीम लॉन्च, प्लॉटों की बुकिंग आज से शुरू, जानें कीमत और खरीदने की पूरी प्रक्रिया


500 एमडब्ल्यू क्रायोकूलर, मानवरहित हवाई प्रणाली
वर्कशॉप में 500 एमडब्ल्यू क्रायोकूलर, मानवरहित हवाई प्रणाली (यूएएस), हथियार पता लगाने वाले रडारों की नवीन मरम्मत तकनीकों, रात्रि और थर्मल इमेजरों का उन्नयन, अत्याधुनिक दूरसंचार मरम्मत सुविधा बढ़ाने पर काम चल रहा है। 509 आर्मी बेस वर्कशॉप की ये पहल आत्मनिर्भर भारत के राष्ट्रीय लक्ष्य के साथ पूरी तरह से मेल खाती हैं।

ये भी पढ़ें -  UP: सड़कों के सहारे चुनावी पिच तैयार कर गए सीएम योगी, सभी 9 विधानसभा सीटें जिताने वाले आगरा को दी तवज्जो

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें