फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12 फरवरी से होगी सेना भर्ती रैली

Mon, 01 Feb 2016 01:44 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
सेना में भर्ती होने का जज्बा रखने वाले नौजवान तैयार हो जाएं। मैनपुरी के पंडित जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में 12 फरवरी को सैनिकों की भर्ती रैली का आयोजन होने जा रहा है। यह 22 फरवरी तक चलेगी। इसके बाद 24 अप्रैल को संयुक्त प्रवेश परीक्षा होगी। सेना ने पूरा कार्यक्रम जारी किया है।
विज्ञापन

12 फरवरी को यूपी एवं उत्तराखंड के गोरखा उम्मीदवारों के अलावा हाथरस की सादाबाद, सासनी और सिकंराराऊ तहसील के अभ्यर्थी भाग ले सकेंगे। 13 को मैनपुरी की भोगांव तहसील और कासगंज की कासगंज, पटियाली और सहावर, 14 को मैनपुरी की मैनपुरी और करहल, 15 को फीरोजाबाद की फीरोजाबाद, जसराना, 16 को अलीगढ़ की खैर और कोल, 17 को फीरोजाबाद की टूंडला, अलीगढ़ की गभाना, अतरौली और इगलास, 18 को मथुरा की महावन और माट, 19 को मथुरा की छाता, मथुरा के अलावा आउटसाइडर सेक्शन उम्मीदवारों की भर्ती रैली होगी।
20 फरवरी को सैनिक वास्तुकार ( ट्रेडमैन) की एप्टीट्यूड परीक्षा होगी। 24 अप्रैल को संयुक्त प्रवेश परीक्षा आगरा के एकलव्य स्टेडियम में आयोजित की जाएगी। रैली में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी को प्रवेश पत्र लेकर जाना होगा। इसे सेना की वेबसाइट से डाउनलोड किया जा सकता है। हालांकि गोरखा उम्मीदवारों के लिए प्रवेश पत्र की बाध्यता नहीं रखी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह भी ध्यान रखें
सैनिक जीडी के लिए अभ्यर्थी की जन्मतिथि 12 फरवरी 1995 से 13 अगस्त के बीच 1998 होनी चाहिए।
सैनिक क्लर्क/एसकेटी, सैनिक तकनीकि, सैनिक वास्तुकार के लिए 12 फरवरी 1993 से 13 अगस्त 1998 के बीच होनी चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें