फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पड़ाव की जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया

विज्ञापन
05एमएनपी-21-बेवर में सेना की जगह पर बनाए गए मकानों को गिराता बुल्डोजर - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
बेवर। मोटा रोड पर बृहस्पतिवार को पड़ाव की जमीन पर किए अतिक्रमण को रक्षा संपदा विभाग की टीम ने बुलडोजर से हटाया। बड़े पैमाने पर किए स्थायी और अस्थायी अतिक्रमण को ध्वस्त किया गया। पड़ाव की जमीन पर बने मकानों, दुकानों के मालिकों में कार्रवाई से हड़कंप मच गया। रक्षा संपदा विभाग की टीम के साथ पुलिस भी मौजूद रही।
विज्ञापन

मोटा रोड पर पड़ाव की जमीन पर पूर्व में रक्षा मंत्रालय के रक्षा संपदा विभाग द्वारा अतिक्रमण चिह्नित कर अतिक्रमणकारियों को नोटिस देकर अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाने की चेतावनी दी थी। लेकिन अतिक्रमण करने वाले लगातार कब्जा करते चले आ रहे हैं। बृहस्पतिवार को रक्षा संपदा विभाग की टीम उपमंडल अधिकारी विनय कुमार के नेतृत्व में मोटा रोड पर पहुंची। पड़ाव की जमीन पर किए गए अतिक्रमण को चिह्नित करके बुलडोजर से अतिक्रमण को ध्वस्त करा दिया।
बृहस्पतिवार की दोपहर 12 बजे रक्षा संपदा विभाग सहित नौ पैरा मिलिट्री आगरा की टीम मोटा रोड पर पहुंची। पुलिस की मदद से पड़ाव की जमीन पर बनाई गई दुकानों तथा मकानों को बुलडोजर से ध्वस्त करा दिया। अवैध रुप से रखे गए खोखा हटवा दिए।
विज्ञापन

तहसीलदार ने किया था निरीक्षण
रक्षा संपदा विभाग की टीम ने 29 अप्रैल को मोटा रोड पहुंचकर अतिक्रमण हटाने की चेतावनी अतिक्रमणकारियों को दी थी। टीम के निरीक्षण के बाद 30 अप्रैल को तहसीलदार भोगांव आनंद सिंह द्वारा भी मौके का निरीक्षण किया गया था। इसके बाद रक्षा संपदा विभाग की टीम ने बृहस्पतिवार को कार्रवाई की है।
टीम ने किया था चिह्नांकन
रक्षा संपदा विभाग द्वारा लंबे समय से पड़ाव वाली जमीन पर राजस्व टीम के साथ चिन्हांकन का कार्य किया जा रहा था। पूर्व में पड़ाव की जमीन का चिन्हांकन कर बाउंड्री पोल भी लगवाए गए थे। अतिक्रमण करने वालों को नोटिस भी दिए गए थे। बृहस्पतिवार को टीम ने बुलडोजर से अतिक्रमण को ध्वस्त करा दिया।
अतिक्रमणकारियों से वसूला जुर्माना
बृहस्पतिवार को रक्षा सम्पदा विभाग की टीम ने पुलिस के सहयोग से सहदेव, हरिश्चंद्र, देशी शराब का ठेका, अनिल श्रीवास्तव, मुन्नी देवी का अतिक्रमण बुलडोजर से हटाया। टीम द्वारा मौके पर अतिक्रमणकारियों से अतिक्रमण हटाने वाला खर्चा वसूला गया।
पूर्व में दी गई चेतावनी तथा नोटिस के बाद कार्रवाई की गई है। जिन लोगों ने रक्षा संपदा कार्यालय में आवेदन देकर अपनी जमीन, मकान, दुकान को पड़ाव की जमीन से बाहर बताया है। उनके आवेदनों पर जांच की जा रही है। जांच पूरी होने तक निर्माण कार्यों को नहीं तोड़ा जाएगा। चिह्नित स्थायी व अस्थायी निर्माण हटाए गए हैं।
विज्ञापन

विनय कुमार, उप मंडल अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें