पुलिस ने सीसीटीवी के आधार पर दो चोरों को पकड़ कर जेल भेज दिया, लेकिन जेवरात बरामद नहीं किए। फौजी शुक्रवार को अपने परिवार के साथ कलेक्ट्रेट में धरने पर बैठ गए। फौजी का कहना है कि कई बार थाने के चक्कर काटने के बाद भी पुलिस फरार चोरों को नहीं पकड़ रही है और न ही जेवरात बरामद कर रही है। उन्हें ड्यूटी पर जाना है।