फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करतब ऐसे कि थम गईं सांसें

Fri, 16 Oct 2015 01:56 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के मोटरसाइकिल दस्ते ‘जांबाज’ के हैरतअंगेज करतबों से विशिष्ट दर्शकों की सांसें थम गईं जब ‘म्यूजिक राइड’ और लॉयन जंप का प्रदर्शन हुआ। आग के गोले से पार होती बाइक हो या यू बॉल जंप में कांच के फ्रेम को तोड़कर निकलते टीम लीडर इंस्पेक्टर अवधेश सिंह, तालियां गूंजती रहीं। इसके पूर्व प्रशिक्षित डॉग्स ने करतब दिखाए। यदि आप भी ये रोमांचक और विश्वस्तरीय करतब देखना चाहते हैं तो शुक्रवार और शनिवार को सुबह नौ और शाम चार बजे जीतसिंह स्टेडियम आना न भूलें।
विज्ञापन

बीएसएफ के स्वर्ण जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में जीत सिंह स्टेडियम में बृहस्पतिवार को यह विशेष शो सेना के लिए आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि ब्रिगेडियर विकास सैनी, अमितराज, परमजीत सिंह और मुकेश त्यागी समेत अन्य बीएसएफ अफसरों का ‘जांबाज’ टीम के लीडर इंस्पेक्टर अवधेश सिंह ने बाइक पर खड़े होकर बार्डर मैन सेल्यूट से स्वागत किया। फिर एयरो पोजीशन में आरक्षक सोनू कुमार व रामपाल ने राइडिंग की। बाइक सवारों ने चलती बाइक पर लोटस, मिनी लोटस और योग दिखाए। बैक राइडिंग ही नहीं, सीढ़ी पर खड़े दुर्गेश कुमार ने दांतों तले अंगुली दबाने पर मजबूर कर दिया। मंकी राइडिंग, हॉर्स राइडिंग, लैडर डबल, फिश राइडिंग, एक्सराइज विद राइडिंग जैसे प्रदर्शन की रोमांच अभूतपूर्व था।  
सबसे खतरनाक करतब म्यूजिकल राइड था। इसमें 16 जवानों ने मैदान पर जिस साहसिक ढंग बाइकों को गोल घुमाया कि लोग दम साधे देखते रहे। इसके बाद दस लोगों के ऊपर से लॉयन जंप दिखाकर अशोक दीक्षित ने हैरान किया तो फायर जंप से एन मुत्थु कुमार ने तालियां बटोरीं। करीब 35 मिनट के इस विश्वस्तरीय प्रदर्शन पर अतिथियों ने जवानों की खूब प्रशंसा की।
विज्ञापन

इसके पूर्व टीम लीडर इंस्पेक्टर दिलबाग के साथ प्रशिक्षकों ने लेब्राडोर और जर्मन शेफर्ड प्रजाति के आठ डॉग्स के करतबों का प्रदर्शन किया। बेबी डॉग ने ब्रिगेडियर को गुलदस्ता भेंट किया। फिर डॉग्स ने विस्फोटक पहचानना, बारूदी सुरंग, मानव बम और नशीले पदार्थ को खोज निकालने के अलावा घुसपैठियों को दबोचने का हुनर दिखाया।
 
गिनीज बुक में दर्ज हैं कई रिकार्ड
‘जांबाज’ में 76 जवान शामिल हैं। एक बाइक पर 44 जवानों का स्टंट, तीन बाइक पर 27 जवानों ने 1.16 मिनट में एक किलोमीटर की दूरी तय करने जैसे कई रिकार्ड गिनीज बुक में इसी दस्ते के नाम दर्ज हैं।
 
राजपथ पर ओबामा ने सराहा
गत 26 जनवरी को राजपथ पर गणतंत्र दिवस की परेड के मुख्य अतिथि रहे अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने भी जांबाज के करतबों को सराहा था। टीम लीडर अवधेश सिंह ने बताया कि ओबामा ने उनके लिए खड़े होकर ताली बजाई थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें