फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘सिंहासन’ खिसका, ‘राजा’ को भनक भी नहीं

Fri, 30 Oct 2015 02:09 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला अागरा
विज्ञापन
विज्ञापन
सीन-1
विज्ञापन

स्थान : भदावर हाउस
समय : दोपहर 1:30 बजे
प्रदेश के स्टांप एवं पंजीयन शुल्क मंत्री महेंद्र अरिदमन सिंह अपने आवास पर फुर्सत में बैठे हैं। चर्चा चल रही है पंचायत चुनाव की। आज उनके विधानसभा क्षेत्र बाह में वोटिंग हो रही है। सिपहसलार पल-पल की खबर दे रहे हैं। ‘राजा’ का चेहरा खिला हुआ है।
सीन-2
समय : दोपहर 2:0 बजे
राजा के सामने बैठा एक समर्थक  व्हाट्स एप पर मैसेज देख टेंशन में आ गया। पास वाले को दिखाकर कह रहा है, देखो ये क्या खबर चल रही है। तभी दूसरे के पास फोन आया है। आपस में कानाफूसी चल रही है। सब सोच रहे हैं ‘राजा’ साहब को खबर कैसे दी जाए।
विज्ञापन

सीन-3
समय : दोपहर 2:10 बजे
समर्थकों के खिले चेहरे अचानक से मुरझा जाने से अरिदमन सिंह पूछते हैं, क्या हुआ, क्या बात है, बताओ। हिम्मत जुटाकर एक समर्थक बहुत धीरे से कहता है, ‘राजा साहब! देखिए एक बड़ी खराब खबर आ रही है। ‘राजा’ मैसेज पढ़ते हैं और समझ जाते हैं।’
सीन-4
समय : दोपहर 2:15 बजे
पांच मिनट में साफ हो जाता है कि ‘राजा’ से ‘सिंहासन’ छिन गई है। लेकिन अरिदमन सिंह चेहरे पर जरा भी मायूसी नहीं आने दे रहे। समर्थकों को हिम्मत देने के लिए मुस्कुरा भी रहे हैं। और फिर कहते हैं, ‘अच्छा ठीक है, अब मैं आराम करने जा रहा हूं, कोई टेंशन की बात नहीं।’ समर्थक उठकर चल देते हैं।
अरिदमन सिंह बोले, ‘नो कमेंट’
अरिदमन सिंह को बर्खास्त किए जाने पर मीडियाकर्मियों ने उनसे उनकी प्रतिक्रिया जाननी चाही। उन्होंने सिर्फ दो शब्द कहे, नो कमेंट। इसके बाद बोले, मेरे पास कोई लिखित सूचना नहीं आई है, मुझे कुछ नहीं कहना है, वक्त आने पर अपनी बात रखूंगा।
विज्ञापन

लखनऊ जाने का कार्यक्रम टाला
शाम को समर्थकों ने बताया कि अरिदमन सिंह को शुक्रवार को लखनऊ जाना था, लेकिन कुर्सी छिन जाने की खबर के बाद उन्होंने अभी न जाने का फैसला लिया। उनका टिकट भी कैंसल करा दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें