फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध शस्त्रों का पूजन कर पोस्ट किया सोशल मीडिया पर

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। विजयदशमी पर्व पर अवैध शस्त्रों का पूजन कर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर देना एक युवक को महंगा पड़ गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर उसके पास से अवैध शस्त्रों को बरामद कर लिया। उसे जेल भेजे जाने की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

ढोलना क्षेत्र के बड़ागांव बरौली निवासी रघुवर दयाल ने विजय दशमी पर्व पर एक तमंचा एवं एक डमी रिवाल्वर का पूजन कर फोटो को फेसबुक पर अपलोड कर दिया। यह फोटो वायरल हो गया। मामले की जानकारी पुलिस अधीक्षक को हुई। उन्होंने ढोलना थाना प्रभारी को आरोपी को गिरफ्तार किए जाने के निर्देश दिए। पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए। रविवार सुबह पुलिस को चकेरी नहर हनुमान मंदिर के समीप आरोपी के होने की सूचना मिली। पुलिस ने आरोपी रघुवर को मौके से गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी विनोद कुमार मिश्र ने बताया कि आरोपी के पास से एक तमंचा 315 बोर, एक कारतूस एवं एक डमी रिवाल्वर बरामद की है। आरोपी को जेल भेजे जाने की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें