फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: अप्रतिम का राष्ट्रीय टीम कैंप में चयन, अब चीन में दिखेगा दम

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। बाह क्षेत्र के क्वारी गांव निवासी प्रतिभाशाली वॉलीबॉल खिलाड़ी अप्रतिम भदौरिया ने स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (सीजीएफआई) के आयोजित चयन ट्रायल में शानदार प्रदर्शन किया। इस आधार पर उनका चयन अंडर-18 बॉयज वॉलीबॉल टीम के राष्ट्रीय कोचिंग कैंप के लिए किया गया है।
विज्ञापन

यह ट्रायल 15 और 16 अप्रैल को रांची के हरिवंश टाना भगत इंडोर स्टेडियम में आयोजित किए गए थे। इसमें देशभर के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया था। अप्रतिम ने खेल प्रतिभा से चयनकर्ताओं को प्रभावित कर टीम में जगह बनाई। चयनित खिलाड़ी जुलाई 2026 में चीन के शांगलुओ में आयोजित होने वाली (आईएसएफ) अंडर-18 बॉयज वॉलीबॉल चैंपियनशिप की तैयारी के लिए विशेष प्रशिक्षण शिविर में हिस्सा लेंगे। अप्रतिम भदौरिया वर्तमान में लखनऊ स्थित स्पोर्ट्स कॉलेज के प्रशिक्षु हैं। अप्रतिम, बाह के क्वारी गांव निवासी अमित भदौरिया के पुत्र हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें