फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपराजिताः मथुरा में धूमधाम से मनाया नंदोत्सव, महिलाओं ने दी बधाइयां

Tue, 27 Aug 2019 12:11 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
विज्ञापन
अमर उजाला के अपराजिता अभियान के अंतर्गत हुआ आयोजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मथुरा में अमर उजाला अपराजिता अभियान के अंतर्गत कलाकुंज वेलफेयर सोसायटी महिला मंडल द्वारा कलाकुंज कालोनी में धूम धाम के साथ नंदोत्सव मनाया। 
विज्ञापन


महिलाओं ने यशोदा जायो ललना, मैं महलन में सुनी आई..., नंद के घर आनंद भयो जय कन्हैया लाल की आदि भजनों के माध्यम से नंदोत्सव का आनंद लूटा। 

इस अवसर पर महिलाओं ने उपहार भी लुटाए। महिलाओं ने कृष्ण जन्मोत्सव की बधाइयां दीं। महिलाओं ने नंदोत्सव का जमकर आनंद लिया। कार्यक्रम में आयति, धान्या, मान्या, लावन्या, राध्या, अग्रिमा व अध्यन ने डांडिया की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में पूनम अग्रवाल, कुमकुम गर्ग, दीपा, गौरी, सबिता, शालिनी, रागिनी, आशू, प्रियंका, बीना, पिंकी बंसल आदि उपस्थित थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें