मैनपुरी। अपराजिता अभियान के तहत शनिवार को शहर स्थित सीएमए कोचिंग सेंटर पर नारी सशक्तिकरण को लेकर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस बीच उपस्थित युवतियों को महिला अधिकारों की जानकारी दी गई। युवतियों ने शपथ ली कि वह अपने आसपास की महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करेंगी।
प्रशिक्षिका शिखा यादव ने कहा कि कानून में महिलाओं के पास उतने ही अधिकार हैं जितने पुरुष के पास हैं। महिलाएं अपने आप को कमजोर न समझें। वे अपने अधिकारियों को पहचानें और अपने उद्देश्यों को पूरा करें। उन्होंने छात्राओं को महिला हेल्पलाइन, घरेलू हिंसा आदि के संबंध में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि यदि किसी छात्रा को विद्यालय आने जाने में किसी प्रकार की परेशानी है, कोई उसे परेशान करता है तो वह बिना किसी डर के 1090 पर कॉल करें।
उनका नाम व पता छिपाते हुए पुलिस संबंधित पर कार्रवाई करेगी। कार्यक्रम के दौरान नयति कुमारी, मेघा कुमारी, अनुपमा कुमारी, पूजा कुमारी, शिवानी कुमारी, शिवानी कुमारी, आरती कुमार, नेहा कुमारी, कविता कुमारी, प्रगति कुमारी, कीर्ती आदि छात्राएं मौजूद रहीं।