80 लाख का रहा उपहारों का कारोबार
साफ्ट टॉय और अन्य उपहारों के थोक कारोबारी भूपेंद्र कालरा के अनुसार वैलेंटाइन वीक में पूरे जिले से लगभग 80 लाख रुपये का कारोबार होने का आकलन है। इस बार ग्रीटिंग कार्डों की बिक्री कम रही। रिस्ट बैंड, कपल्स स्टेच्यु, मूविंग कपल्स, टेडी बियर अधिक बिके। उपहार का कारोबार करने वाले व्यापारियों के लिए इस बार का वैलेंटाइन वीक तसल्ली भरा रहा।
एक करोड़ रुपये की बिक गईं चॉकलेट
इस वैलेंटाइन वीक में चॉकलेट की बिक्री ने भी कारोबार की मिठास बढ़ाई। फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया व्यापार मंडल के पदाधिकारी शिशिर भगत ने इस बार के वैलेंटइन वीक पर चॉकलेट का कारोबार जिले में लगभग एक करोड़ रुपये का रहा। देसी के साथ विदेशी चाकलेट भी पसंद किए गए। खासतौर से चाकलेट डे वाले दिन चाकलेटों की खूब बिक्री हुई।