फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: कचरा निस्तारण प्लांट तक सड़क निर्माण के लिए डीएम से मिली स्वीकृति

Sat, 31 May 2025 11:45 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। सहावर क्षेत्र के गांव याकूतगंज में मुख्य मार्ग से म्युनिसिपल सॉलिड वेस्ट प्रोसेसिंग प्लांट तक 37 लाख की लागत से सीसी सड़क का निर्माण किया जाएगा। जिलाधिकारी ने इस परियोजना को स्वीकृति दे दी है, जिससे अब नगर पालिका द्वारा सड़क निर्माण का कार्य शीघ्र शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

यह सड़क निर्माण प्लांट तक कचरा लेकर जाने वाले वाहनों के आवागमन को सुगम बनाएगा। सोरोंजी-सहावर मार्ग पर याकूतगंज के समीप निर्मित यह प्लांट 50 टीडीपी (टन प्रति दिन) कचरे का निस्तारण करेगा। वर्तमान में, प्लांट तक पहुंचने वाला मार्ग कच्चा है, जिससे कूड़ा-कचरा ढोने वाले वाहनों को आवाजाही में परेशानी होती है। इस समस्या को देखते हुए, नगर पालिका ने 37 लाख का प्रस्ताव तैयार कर एडीएम कार्यालय भेजा था, जिसे अब जिलाधिकारी ने मंजूरी दे दी है।
प्लांट तक जाने के लिए सड़क निर्माण का प्रस्ताव भेजा गया था, जिसे जिलाधिकारी ने स्वीकार कर लिया है। उन्होंने बताया कि सड़क का निर्माण जल्द ही शुरू होगा, जिससे वाहनों को प्लांट तक पहुंचने में आसानी होगी।-पूजा श्रीवास्तव, ईओ नगर पालिका
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें