फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: फर्जी रिकाॅर्ड वाले इन 117 अस्पताल और लैब के आवेदन निरस्त, दिए गए नोटिस

Fri, 28 Jun 2024 12:02 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

स्वास्थ्य विभाग में लाइसेंस के लिए लगाए रिकाॅर्ड की जांच के बाद बड़ी कार्रवाई की गई। 117 अस्पताल और लैब के आवेदन निरस्त कर दिए गए हैं। 
 
विज्ञापन
सीएमओ, आगरा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में लाइसेंस के लिए फर्जी और पुराने रिकाॅर्ड लगाने के मामले में स्वास्थ्य विभाग ने 117 चिकित्सकीय संस्थानों के आवेदन निरस्त कर दिए हैं। इनको नोटिस भी दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग के सत्यापन में फर्जीवाड़ा पकड़ में आया था।
विज्ञापन


सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि 2024-25 सत्र के लिए 1372 आवेदन आए हैं। इसमें से 117 के अस्पताल, लैब समेत अन्य चिकित्सकीय संस्थानों के प्रमाणपत्र संदिग्ध मिले। इनमें एक ही नाम से दो स्थानों पर आवेदन, अग्निशमन विभाग, बायोमेडिकल वेस्ट निस्तारण, क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की एनओसी, चिकित्सक समेत पैरामेडिकल स्टाफ के एक से दो अस्पतालों में प्रमाणपत्र लगाने आदि की गड़बड़ियां थीं। इनमें करीब 90 फीसदी नॉन मेडिको वाले थे।

निरस्त किए गए आवेदनों में 69 अस्पताल, 22 क्लीनिक, 21 पैथोलॉजी लैब और 5 डायग्नोस्टिक सेंटर शामिल हैं। इनके आवेदनों को निरस्त करते हुए नोटिस भी दिया गया है। इनकी सूची बनाकर शासन को भेजी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें