फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: श्री डोरी लाल अग्रवाल राष्ट्रीय मेधावी दिव्यांग छात्रवृत्ति के लिए आवेदन शुरू, जानें कहां मिलेगा फॉर्म

Sat, 12 Aug 2023 11:32 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा

सार

आगरा में श्री डोरी लाल अग्रवाल राष्ट्रीय मेधावी दिव्यांग छात्रवृत्ति के लिए आवेदन शुरू हो गए हैं। जानें इसके लिए कैसे आवेदन कर सकते हैं। 
विज्ञापन
श्री डोरी लाल अग्रवाल राष्ट्रीय मेधावी दिव्यांग छात्रवृत्ति - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा में श्री डोरी लाल अग्रवाल राष्ट्रीय मेधावी दिव्यांग छात्रवृत्ति के ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गए हैं। अमर उजाला और विकलांग सहायता संस्था की ओर से दी जाने वाली इस छात्रवृत्ति के लिए 15 सितंबर तक आवेदन कर सकते हैं। 

विज्ञापन


संस्था सचिव अनिल अग्रवाल ने बताया कि 31 अगस्त तक छात्र ऑनलाइन फॉर्म प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें vssagra2323@gmail.com अथवा vssagra2017@gmail.com पर अपना नाम, कक्षा और मोबाइल नंबर लिखकर मेल करना होगा। आवेदक की मेल आईडी पर फॉर्म भेज दिया जाएगा।

यह भी पढ़ेंः- ठाकुर बांके बिहारी मंदिर: बनती रहीं योजनाएं लेकिन दर्शन की राह न हो सकी आसान, वीकेंड में कई गुना बढ़ जाती भीड़

विज्ञापन

संस्था अध्यक्ष डॉ. एमसी गुप्ता ने बताया कि 15 सितंबर के बाद आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। उपाध्यक्ष सुनील अग्रवाल ने बताया कि आवेदन के साथ अभ्यर्थी को मुख्य चिकित्साधिकारी की ओर से जारी दिव्यांग प्रमाणपत्र अनिवार्य रूप से संलग्न करना होगा।

ये कर सकते हैं आवेदन

संयुक्त सचिव सुनील विकल ने बताया कि इसमें बीए, बीकॉम, बीएससी, बीएड, एमएड, डीएलएड, बीटीसी, एमए, एमकाॅम, एमएससी, एलएलबी, एलएलएम, एमफिल, एमबीए, आईटीआई, पॉलिटेक्निक, बीटेक, एमसीए, बीसीए, एमटेक, एमबीबीएस, एमएस, एमडी, बीफार्मा, बीडीएस, एमडीएस, एमफार्मा, पीएचडी चयनित छात्रों को अध्ययनरत तक 12 से 24 हजार रुपये तक वार्षिक छात्रवृत्ति दी जाएगी। 

यह भी पढ़ेंः- मां तुझे प्रणाम: देशभक्ति गीतों और नाटकों में दिखा शहीदों की शहादत का इतिहास, वीरों की शान से गुलजार रही सुबह

 
विज्ञापन

इन्हें नहीं करना होगा फिर आवेदन 

संस्थापक सचिव डॉ. वीरेंद्र कुमार गुप्ता ने बताया कि जिन छात्र-छात्राओं को 2022 में छात्रवृत्ति प्रदान की गई थी और वह शैक्षिक सत्र 2023-24 में अगली कक्षा में पढ़ रहे हैं, उन्हें इस साल छात्रवृत्ति 2022-23 में उत्तीर्ण परीक्षा के अंकों के आधार पर ही दी जाएगी। जिन छात्रों ने पढ़ाई पूरी कर पुन: इस साल नई कक्षा में प्रवेश लिया है, उन्हें 2023 की छात्रवृत्ति के लिए दोबारा आवेदन करना होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें