आगरा परिवहन विभाग द्वारा स्लॉट कम करने से अब ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ेगा। लर्निंग में आवेदकों को 20 अगस्त के बाद की तारीख दी जा रही है।
लॉकडाउन के बाद लर्निंग लाइसेंस का स्लॉट कम करने से आवेदकों के सामने मुश्किल खड़ी हो गई है। पहले जहां आरटीओ में 350 लाइसेंस रोजाना बनाए जा रहे थे, अब इनकी संख्या 60 कर दी गई है। इस कारण आवेदकों को लंबा इंतजार करना पड़ रहा है।
काम की खबर: स्थायी ड्राइविंग लाइसेंस के लिए दोबारा करना होगा आवेदन
आठ जुलाई को आवेदन करने वालों को टेस्ट के लिए 20 अगस्त तक की तारीखें दी गईं। यही स्थिति स्थायी लाइसेंस में बन रही है। अब एक सौ लाइसेंस ही बनाए जा रहे हैं। आरआई सुधीर कुमार वर्मा ने बताया कि डीएल में वेटिंग बढ़ रही है। स्थायी लाइसेंस में भी टेस्ट के लिए इंतजार करना पड़ रहा है।