कासगंज। आईटीआई करने के इच्छुक छात्र-छात्राओं के लिए अच्छी खबर है। प्रवेश के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। ऑनलाइन आवेदन 5 जूून तक किए जा सकेंगे। इसके बाद मेरिट के आधार पर विद्यार्थियों को प्रवेश दिया जाएगा।सरकार युवाओं को तकनीकी शिक्षा से जोड़ने के लिए सबको हुनर सबको काम अभियान चला रही है। इसमें स्थानीय युवाओं को प्रशिक्षण देकर उन्हें रोजगार दिलाया जा रहा है। जिन पर मेरिट के आधार पर प्रवेश दिया जाता है। जिले में तीन राजकीय के अलावा 25 निजी आईटीआई भी संचालित किए जा रहे हैं। विद्यार्थी वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। राजकीय आईटीआई प्रधानाचार्य जहीर आलम का कहना है कि आईटीआई में प्रवेश के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। 5 जून की मध्यरात्रि तक ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है।
इन ट्रेड में ले सकते हैं प्रवेश :
राजकीय आईटीआई किसरौली- फिटर, विद्युत कार, इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक, रेफ्रिजरेटर एंड एसी, मशीनिस्ट, मैकेनिक मोटर व्हीकल, वायरमैन, वेल्डर, कोपा, आशुलिपिक हिंदी, सिलाई, बेसिक कॉस्मेटोलॉजी, इलेक्ट्रिक व्हीकल,एडवांस प्लंबिग,रोबोटिक्टस।
राजकीय आईटीआई पटियाली में फिटर, विद्युत कार, इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक, रेफ्रिजरेटर एंड एसी, मशीनिस्ट, मैकेनिक मोटर व्हीकल, वायरमैन, वेल्डर, कोपा, आशुलिपिक हिंदी, मेडिकल इलेक्ट्रॉनिक्स एवं फैशन टेक्नोलॉजी ट्रेड हैं।
पीपी मॉडल अमांपुर आईटीआई- इलेक्ट्रीशियन, फिटर, कोपा, एफटी, बैल्डर
जिले में इतनी सीटें हैं : राजकीय आईटीआई किसरौली- 596, राजकीय आईटीआई पटियाली- 222, अमांपुर आईटीआई 210, 25 निजी आईटीआई- 5000