फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए आवेदकों को करना पड़ेगा लंबा इंतजार, यह है कारण

Thu, 12 Sep 2019 01:25 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
सर्वर फेल होने की आरटीओ अनिल कुमार से शिकायत करते लाइसेंस आवेदक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा में यातायात नियमों के उल्लंघन पर भारी जुर्माने के डर से आरटीओ में ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने वालों की कतार लगी है। स्थिति यह है कि पासपोर्ट की तर्ज पर आवेदकों को आगे की तारीख दी जा रही हैं। बुधवार को लर्निंग डीएल के लिए आवेदन करने वालों को पांच अक्टूबर की तारीख दी गई है। स्थायी लाइसेंस के लिए भी 15 दिन की वेटिंग चल रही है।
विज्ञापन

 
कई राज्यों में परिवहन नियमों के उल्लंघन करने पर जुर्माने की नई दरें लागू की गई हैं। पुलिस का सॉफ्टवेयर भी ऑनलाइन हो गया है। ऐसे में वाहन चालकों को भारी जुर्माने का डर सताने लगा है। 

यही कारण है कि संभागीय परिवहन कार्यालय में प्रशिक्षु ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने वालों की संख्या दोगुना बढ़ गई है। पहले आरटीओ में एक दिन में लाइसेंस के लिए 150 लोगों के टेस्ट की व्यवस्था थी। लेकिन लोगों की बढ़ती संख्या को देखते हुए यह स्लॉट 200 लोगों का कर दिया गया। इसके बाद भी आवेदकों को राहत नहीं मिली है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रोज आ रहे हैं करीब 350 लोग

आरटीओ के लाइसेंस पटल के अधिकारियों के मुताबिक, अब 300 से 350 लोग प्रतिदिन पहुंच रहे हैं। ऐसे में ऑनलाइन आवेदन करने पर उन्हें आगे की तारीखें दी जा रही हैं। आवेदक इस बात पर विवाद कर रहे हैं कि आवेदन करने के साथ ही टेस्ट समेत अन्य प्रक्रियाएं पूरी कर दें, ताकि उनके हाथ में अगले दो दिन में लर्निंग लाइसेंस आ जाए। 

संभागीय प्राविधिक निरीक्षक सुधीर वर्मा ने बताया कि लाइसेंस के आवेदकों की संख्या निरंतर बढ़ रही है। ऐसे में बुधवार को आवेदन करने वाले लोगों को पांच अक्टूबर की तारीख दी गई है। इसी दिन वह टेस्ट और बायोमीट्रिक दे पाएंगे। स्थायी लाइसेंस में भी वेटिंग के हालात पैदा हो गए हैं।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें