फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: एकता थाना में सुनवाई न होने पर पुलिस आयुक्त से गुहार

विज्ञापन
विज्ञापन
बरौली अहीर। युवक को दबंगों की ओर से कार में डालकर ले जाने और उसकी जमकर पिटाई करने के मामले में न्याय न मिलने से परेशान पीड़ित युवक और उसके परिजन ने पुलिस आयुक्त से गुहार लगाई है। यह घटना 28 अगस्त की शाम लगभग 7 बजे की बताई जा रही है।
विज्ञापन

कोटली बगीची हनुमान नगर निवासी 28 वर्षीय गौरव पास में ही मोमोज खाने गया था। आरोप है कि इसी दौरान दो-तीन नशे में धुत युवक वहां आ गए और पैसे मांगने लगे। मना करने पर उन्होंने गाली-गलौज करते हुए गौरव को कार में डाला और पास के एक बेसमेंट में ले जाकर बेरहमी से पीटा। इस मारपीट में गौरव के पैर और पीठ में काफी चोटें आईं। शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग एकत्र हो गए, जिसके बाद युवकों ने जान से मारने की धमकी देकर वहां से फरार हो गए।
सूचना पर पहुंचे घायल गौरव के पिता हरिओम, परिजन के साथ गौरव को लेकर थाना एकता पहुंचे और तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। हालांकि, तीन दिन बीत जाने के बाद भी कार्रवाई न होने से असंतुष्ट होकर परिजन ने मंगलवार को पुलिस आयुक्त को तहरीर देकर हमलावरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें