फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: प्रभा हाॅस्पिटल में आयुष्मान मरीजों को भर्ती कराने से पहले कर लें बेड की जानकारी, जानें क्यों की अपील

Wed, 02 Sep 2026 12:58 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

आगरा के प्रभा हाॅस्पिटल ने लोगों से कहा है कि आयुष्मान मरीजों को भर्ती कराने से पहले अस्पताल में बेड की जानकारी कर लें। मरीजों की भीड़ के चलते ये अपील की गई है।
विज्ञापन
01 एडीवीटी फोटो आगरा (प्रभा हास्पिटल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में प्रभा हॉस्पिटल प्रबंधन ने आयुष्मान भारत योजना के तहत इलाज करा रहे मरीजों के परिजनों से कहा कि अस्पताल में भर्ती कराने से पहले बेड की उपलब्धता की जानकारी फोन पर ले लें। यह व्यवस्था मरीजों की बढ़ती संख्या और बेड क्षमता पूरी होने के कारण की गई है। अस्पताल पिछले दो वर्षों से आयुष्मान योजना के अंतर्गत गरीब मरीजों को निशुल्क उपचार दे रहा है।
विज्ञापन


डॉ. बीके सिंह और डॉ. प्रियांक सिंह ने बताया कि गंभीर बीमारियों से पीड़ित मरीजों की संख्या बढ़ रही है। अस्पताल आयुष्मान लाभार्थियों को चिकित्सा सुविधा देने के लिए प्रयासरत है। गंभीर मरीजों की अधिक संख्या के कारण कई बार बेड भर जाते हैं। इससे मरीजों और उनके परिजनों को असुविधा होती है। प्रबंधन का कहना है कि इस कदम से मरीजों को अनावश्यक परेशानी से बचाया जा सकेगा।

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें