बिचपुरी। गर्मी का मौसम शुरू होते ही क्षेत्र में कुत्तों और बंदरों का आतंक बढ़ गया है। ये जानवर राह चलते लोगों पर हमला कर देते हैं। अधीक्षक डॉ. राजवीर सिंह ने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिचपुरी में मंगलवार को 162 मरीजों को एंटी-रेबीज वैक्सीन लगाई गई है।
पशु चिकित्साधिकारी डॉ. संजय यादव ने बताया कि गर्मी में ये जानवर छाया और पानी ढूंढते हुए आबादी वाले क्षेत्रों में पहुंच जाते हैं। लोगों के छेड़ने या भगाने की कोशिश करने पर हमला कर देते हैं। उन्होंने लोगों से घरों के बाहर पानी रखने की अपील की है। काटने पर तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र जाकर वैक्सीन लगवाने की सलाह भी दी गई।