फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: इंटर सोसाइटी लीग में जीत से अपर्णा प्रेम और एंथेला मजबूत

Sat, 03 Oct 2026 02:24 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
इंटर सोसाइटी लीग
विज्ञापन
आगरा। आगरा इंटर सोसाइटी लीग-2026 में शुक्रवार को अपर्णा प्रेम फाइटर्स और एंथेला अवतार्स ने शानदार जीत दर्ज की। दोनों टीमों ने प्ले ऑफ की दौड़ में अपनी स्थिति मजबूत की।
विज्ञापन

अपर्णा प्रेम फाइटर्स ने राधा रानी चैलेंजर्स के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में तीन विकेट पर 277 रन बनाए। कपिल सोलंकी ने 36 गेंदों पर नाबाद 108 रन की पारी खेली। उन्होंने 12 चौके और आठ छक्के लगाए। देवेंद्र सिंह ने 35 गेंदों पर 73 और कप्तान पुष्पराज नेगी ने 38 गेंदों पर 57 रन बनाए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी राधा रानी चैलेंजर्स 19.5 ओवर में 210 रन पर सिमट गई। संकित यादव ने 29 गेंदों पर 70 और निशांत शर्मा ने 16 गेंदों पर नाबाद 42 रन बनाए। ऋषि पाल सिंह ने चार और देवेश शर्मा ने तीन विकेट लेकर अपर्णा प्रेम को 67 रन से जीत दिलाई।
विज्ञापन

दूसरे मुकाबले में एंथेला अवतार्स ने 20 ओवर में नौ विकेट पर 177 रन बनाए। अमन तायल ने 48 गेंदों पर 74 और कप्तान गौरव शर्मा ने 16 गेंदों पर 35 रन की पारी खेली। जवाब में गणपति ग्लैडिएटर्स 17.4 ओवर में 113 रन पर ऑलआउट हो गई। अंकित रावत ने चार, विनय ने तीन और अमन तायल ने दो विकेट चटकाए। एंथेला अवतार्स ने 64 रन से मुकाबला अपने नाम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें