अमर उजाला अपराजिता के तहत आयोजित मार्शल आर्ट शिविर में छात्राओं ने सीखे आत्मरक्षा के गुर
- फोटो : अमर उजाला
अमर उजाला की अपराजिता मुहिम के तहत मंगलवार को मार्शल आर्ट प्रशिक्षण शिविर का आयोजन चाणक्य फाउंडेशन ने कांता होटल में आयोजित किया। प्रशिक्षकों ने छात्राओं को आत्मरक्षा के टिप्स दिए।
प्रशिक्षण के दौरान छात्राओं को अर्चित शर्मा राम ने बताया कि यदि कोई बाल पकड़ ले तो किस तरह से खुद का बचाव करना होगा। कब बैठना है और कब सामने वाले पर हमलावर होना है।
छात्र एवं छात्राओं ने प्रशिक्षण प्राप्त करने के साथ एक दूसरे से आपस में प्रैक्टिस भी की। मुख्य प्रशिक्षक विवेक जोशी ने बताया कि मार्शल आर्ट सीखने वाली छात्राओं के दिल व दिमाग से डर निकल जाता है। यह लगातार प्रैक्टिस करने से ही आता है।
चाणक्य फाउंडेशन के संस्थापक डॉ. अखिलेश शर्मा ने कहा कि अमर उजाला की अपराजिता मुहिम के तहत होने वाले प्रशिक्षण एवं कार्यक्रमों से महिलाएं जागरूक हो रहीं हैं।
इस दौरान छात्राओं में ज्योति बघेल, हेमंतिका, तनिष्का, निशा तिवारी, आयुषी, पूजा अग्रवाल, मोहिनी, तनवी शर्मा, आयूषी कश्यप, प्रियंका, पलक कुशवाह, साक्षी, शिवा, दीक्षा, कल्पना, चांदनी, प्रिया, यामिनी, शालिनी, काजल कश्यप, पूरन सिंह झा, फाउंडेशन के जिलाध्यक्ष यतेंद्र शर्मा, धर्मवीर सिंह निर्भय, उमेश शर्मा आदि उपस्थित थे।