फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपराजिताः पर्यावरण रक्षा देश के लिए सबसे बड़ी चुनौती, छात्राओं ने ली बचाने की शपथ

Fri, 23 Aug 2019 05:26 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
विज्ञापन
छात्राओं ने पर्यावरण रक्षा के लिए शपथ ली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अपराजिता कार्यक्रम के तहत नगर के पावर हाउस रोड स्थित गौतम बुद्ध इंटर कॉलेज में पर्यावरण रक्षा के लिए एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। यहां मौजूद छात्राओं ने पर्यावरण रक्षा के लिए शपथ ली।
विज्ञापन

 
प्रधानाचार्य उदयवीर सिंह शाक्य ने गोष्ठी के दौरान कहा कि आज पर्यावरण रक्षा देश के लिए सबसे बड़ी चुनौती बनती जा रही है। सभी को एक साथ मिलकर इस समस्या से निपटना होगा। छात्रा साधना कुमारी ने कहा कि हम सभी छात्राओं की जिम्मेदारी है कि पर्यावरण की रक्षा के लिए सहयोग करें। 

खुशी ने कहा कि पर्यावरण रक्षा में छात्राएं अपना महत्वपूर्ण योगदान दे सकती हैं। सभी छात्राएं लोगों को कूड़ा कूड़ादान में ही डालने के लिए प्रेरित करें। छात्रा मोनिका का कहना था कि घरों में सफाई रखकर हम पर्यावरण की रक्षा में सहयोग कर सकते हैं। 
विज्ञापन


जया भदौरिया ने कहा कि प्रदूषण के कारण पर्यावरण संकट पैदा हुआ है। प्रदूषण को कराने के लिए हम सभी मिलकर सहयोग करें। दिव्यानी सिंह का कहना था कि महिलाएं अब किसी क्षेत्र में कम नहीं है।
 
विज्ञापन

वे पर्यावरण रक्षा के लिए चलने वाले अभियान में अपना सहयोग प्रदान करें। गोष्ठी के अंत में प्रधानाचार्य ने सभी छात्राओं को पर्यावरण रक्षा की शपथ दिलाई। 
इस अवसर पर दीक्षा सागर, आकांक्षा, शिवानी त्रिपाठी, अनीशा शर्मा, ऋतु कुमारी, रमा राठौर, पूजा कश्यप, अंजली राजपूत, रूचि पाल, नम्रता, शिल्पी शर्मा, आकांक्षा पाल, नेहा मिश्रा, अंजली कुमारी, मानसी दुबे, निमिषा दुबे, शेफाली यादव, खुशबू, मुस्कान, दीपिका कुमारी आदि छात्राओं ने अपने विचार रखे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें