यूपी पुलिस ने आम लोगों की सहूलियत के लिए यूपी कॉप एप लांच किया है। इसके माध्यम से छोटी-मोटी घटनाओं की एफआईआर तक कराई जा सकती हे। इसके लिए पुलिस की ओर से लोगों को जागरूक किया है।
यूपी कॉप एप में न कागज की जरूरत है और न थाने की। कोई भी आम नागरिक एप को अपने एंड्राइड मोबाइल पर प्ले स्टोर से डाउनलोड करके इसका उपयोग कर सकता है। इसको चलाना भी बेहद आसान है।
इसके प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए पुलिस के एक्सपर्ट की ओर से जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। यह एप समय की मांग है और लोगों की जरूरत भी, इसको समझने से कई काम आसान हो जाएंगे।
पुलिस विभाग की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार हर व्यक्ति अपने मोबाइल में एप का इस्तेमाल कर सकता है और तमाम भाग दौड़ व अन्य परेशानियों से बचा जा सकता है। कोई भी व्यक्ति अपने घर पर बैठकर ही अपनी परेशानी को हल कर सकेगा।