फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत राज विभाग को उपलब्ध कराई गई एंटी लार्वा दवा

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। संचारी रोगों पर नियंत्रण के लिए शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग ने पंचायत राज विभाग को एंटी लार्वा दवा उपलब्ध कराई। अमर उजाला ने दवा न होने की खबर को शुक्रवार के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इसके बाद आनन फानन में पंचायत राज विभाग और नगर निकायों को एंटी लार्वा दवा भेजी गई है। शनिवार से इसका गांव-गांव में छिड़काव किया जाएगा।
विज्ञापन

एक जुलाई से शुरू हुए संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत गांव-गांव सफाई कराई जा रही है। सफाई के बाद जलभराव के स्थान और नालियों में एंटी लार्वा का छिड़काव भी किया जाना था। लेकिन स्वास्थ्य विभाग ने पंचायत राज विभाग और नगर निकायों को दवा उपलब्ध ही नहीं कराई थी। इससे एक जुलाई को अभियान केवल सफाई तक ही सीमित रहा। अमर उजाला ने शुक्रवार के अंक में इसे प्रमुखता से प्रकाशित किया था।
इसके बाद स्वास्थ्य विभाग हरकत में आ गया। आनन फानन में स्वास्थ्य विभाग ने 50 लीटर एंटी लार्वा दवा की व्यवस्था कराई। इसमें से 30 लीटर दवा पंचायत राज विभाग को उपलब्ध कराई गई तो वहीं 20 लीटर नगर निकायों को उपलब्ध कराई गई। जिला मलेरिया अधिकारी एसएन सिंह ने बताया कि पांच सौ लीटर और दवा की मांग भेजी गई है। जल्द ही दवा आ जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें