फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: नशे की दवाओं की सूचना पर छापा मारने पहुंची एएनटीएफ, मामला निकला बड़ा, खपा रहे थे सैन्य सप्लाई की दवाएं

Tue, 27 Feb 2024 09:44 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) नशे की दवाओं की सूचना मिलने के बाद छापा मारने पहुंची, लेकिन यहां मामला कुछ और ही निकला। बाजार में सैन्य सप्लाई की दवाएं खपाई जा रहीं थीं। टीम ने यहां से दो आरोपियों को पकड़ा है। 
 
विज्ञापन
दवाएं - फोटो : demo pic
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में सैन्य सप्लाई की दवाएं भी बाजार में खपाई जा रही हैं। एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स को नशे की दवाओं का इनपुट मिला था। मगर, मामला सैन्य सप्लाई के लिए आने वाली दवाओं को अवैध तरीके से बाजार में खपाने का निकला। पुलिस को जानकारी दी गई। कोतवाली के बाजार से दो लोगों को उठाया गया। गोदाम से दवाएं भी बरामद की गई हैं। प्रकरण में पुलिस कुछ नहीं बोल रही है।
विज्ञापन


एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स के सीओ इरफान नासिर खान ने बताया कि नशे की दवाओं की बिक्री की जानकारी मिली थी। टीम ने पहुंचकर पुलिस को जानकारी दी। छानबीन चल रही है। शाम तक पुलिस ने कार्रवाई की कोई अधिकारिक पुष्टि नहीं की।

सूत्रों ने बताया कि कोतवाली क्षेत्र में नई बस्ती का युवक बाजार में दवाएं खपाता है। वह दवा व्यापारी है। उसका भाई मुंबई में रहता है। फुव्वारा बाजार में दुकान है। पुलिस ने छापा मारकर दो लोगों को पकड़ा है। उनसे पूछताछ की जा रही है। दवाओं से नॉट फोर सेल को हटाकर बिक्री की जाती है। पुलिस ने कई जगह पर छापे की कार्रवाई की है। मामले में पुलिस आयुक्त जे रविन्दर गौड़ ने बताया कि मामले में जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


आगरा में दवाओं के अवैध धंधे पर नहीं लग रही रोक
शहर से आसपास के राज्यों तक में सप्लाई होती है। इसकी आड़ में सैंपल, नकली, नशे की दवाओं का कारोबार भी हो रहा है। पुलिस कई बार छापा मार चुकी है। एएनटीएफ की टीम भी गिरफ्तारी कर चुकी है। इसके बावजूद अवैध कारोबार पर रोक नहीं लग पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें