फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: बीएससी कृषि की परीक्षा में दूसरा छात्र दे रहा था परीक्षा, कर बैठा ऐसा गलती; परीक्षक ने पकड़ लिया

Sat, 28 Jun 2025 08:05 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा विश्वविद्यालय के छलेसर परिसर में चल रही बीएससी कृषि की परीक्षा में दूसरे अभ्यर्थी की जगह परीक्षा देते हुए छात्र को पकड़ लिया गया। छात्र के खिलाफ कार्रवाई की और पुलिस में तहरीर भी दी गई है। 
 
विज्ञापन
आगरा विश्वविद्यालय - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डिपार्टमेंट ऑफ एग्रीकल्चर साइंसेज छलेसर परिसर में चल रही बीएससी कृषि की परीक्षा में मूल छात्र की जगह दूसरा छात्र परीक्षा देते पकड़ा गया। इसके बाद नोडल केंद्र में विश्वविद्यालय के नियमों के अनुसार छात्र के खिलाफ कार्रवाई की और पुलिस में तहरीर भी दी है।
विज्ञापन


बता दें बीएससी कृषि की परीक्षा 17 जून से शुरू हुई थी, जिसमें बीएससी कृषि सेकंड, फोर्थ और सिक्स सेमेस्टर की परीक्षा हो रही है। यह परीक्षा दो पालियों में सुबह 8 से 11 और दोपहर 12 से 3 के बीच कराई जा रही है। शुक्रवार को बीएससी कृषि चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षा नोडल केंद्र छलेसर परिसर में चल रही थी। प्रथम पाली सुबह 8 से 11 में प्रोडक्शन टेक्नोलॉजी का आर्नामेंटल क्रॉप्स, मैप एंड लैंड स्पेसिंग की परीक्षा हो रही थी।

इस दौरान परीक्षा दे रहे आरबी पीजी कॉलेज के छात्र यशवंत मीना पर परीक्षक को शक हुआ। जांच में सामने आया कि यशवंत के स्थान पर कोई दूसरा छात्र परीक्षा दे रहा था, जिसने पूछताछ में अपना नाम अर्पित बताया। वह भी कृषि का ही छात्र है।
विज्ञापन


परीक्षा नियंत्रक डॉ. ओमप्रकाश ने बताया कि मूल छात्र की जगह पर परीक्षा दे रहे दूसरे छात्र के ऊपर विश्वविद्यालय के नियमों के अनुसार कार्रवाई की गई है। उसके खिलाफ पुलिस में तहरीर भी दी गई है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें