कासगंज की जिला कारागार का निोरीक्षण लौटते जिला जज रामेश्वर , डीएम मेधा रुपम व अन्य अधिकारी ।
कासगंज। जिला जज रामेश्वर और जिलाधिकारी मेधा रूपम ने संयुक्त रूप से शुक्रवार को जिला जेल का निरीक्षण किया। उन्होंने बंदियों से मुलाकात की। साथ ही जेल की व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली। जेल अधीक्षक को कड़ी सुरक्षा के साथ जेल में सफाई, खानपान की उच्च गुणवत्ता रखने के संबंध में निर्देश दिए। जेल में सुरक्षा व्यवस्था की सीसीटीवी फुटेज देखी। जेल के रसोईघर, स्टोर, खाद्यान्न, महिला, पुरुष और किशोर बैरक देखी। महिला बैरक में महिला बंदियों से प्रशासन के द्वारा उपलब्ध कराई जा रहीं सुविधाओं के बारे में पूछा। इस दौरान न्यायिक मजिस्ट्रेट अनुपमा सिंह, अपर जिला जज एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण विजय कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक राजेश भारती सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।