फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा में ओमिक्रॉन का एक और मरीज: 21 साल की युवती में मिला यह वैरिएंट, बरतें विशेष सावधानी

Tue, 11 Jan 2022 12:33 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

पहले आए तीन नमूनों की जांच में से एक में ओमिक्रॉन और दो में डेल्टा वैरिएंट मिल चुका है। ये तीनों मरीज ठीक हो चुके हैं। इस बार 21 साल की युवती में ओमिक्रॉन मिला है। 
विज्ञापन
सैंपल लेता स्वास्थ्यकर्मी (फाइल) - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में एक और कोरोना संक्रमित में ओमिक्रॉन वैरिएंट की पुष्टि हुई है। इससे पहले तीन नमूनों की जीनोम सीक्वेंसिंग में दो में डेल्टा और एक में ओमिक्रॉन की पुष्टि हो चुकी है। सभी मरीज ठीक हो चुके हैं। वहीं सोमवार को कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या 1230 हो गई है। 

विज्ञापन

सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि 21 साल की युवती में ओमिक्रॉन मिला है। उनके नमूने को बीते महीने भेजा गया था। इससे पहले 48 साल के एक चिकित्सक में ओमिक्रॉन मिला था। यह सभी मरीज ठीक हो चुके हैं। तीसरी लहर में कोरोना वायरस के दो वैरिएंट मिले हैं। अभी और नमूनों की रिपोर्ट केजीएमयू लखनऊ से आना बाकी है। 
लक्षण होने पर यहां करें फोन
कोविड नमूनों के सह प्रभारी अनिल कुमार सत्संगी ने बताया कि बुखार, खांसी है या फिर संक्रमित के संपर्क में आए हैं तो नियंत्रण कक्ष पर जानकारी दें। कोरोना वायरस की जांच, इलाज समेत किसी भी जानकारी के लिए 0562-2600508, 2600412 और 9458569043 पर संपर्क कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये बरतें सावधानी
- दोनों डोज लगवा चुके 60 साल से अधिक उम्र के लोग बूस्टर डोज लगवाएं।
- थ्री लेयर का मास्क पहनें। साबुन या अच्छी गुणवत्ता के सैनिटाइजर से हाथ साफ करें।
- अस्पताल में भर्ती परिचितों को देखने जाने से बचें।
- घर-गृहस्थी का एक बार में सामान खरीदकर लाएं।
- बुखार-खांसी और जुकाम होने पर डॉक्टर को दिखाएं, जांच करवाएं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें