फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: भ्रूण लिंग जांच मामले में एक और डॉक्टर गिरफ्तार, अब तक पांच आरोपियों को जेल

Mon, 23 May 2022 06:42 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

हरियाणा की एसटीएफ की टीम ने आगरा में छापा मारकर भ्रूण लिंग परीक्षण का मामला पकड़ा था। इस मामले में अब तक पांच आरोपी पकड़े जा चुके हैं।
विज्ञापन
आरोपी डॉ. अनुराग सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के थाना एत्माद्दौला पुलिस ने भ्रूण लिंग परीक्षण के मामले में फरार आरोपी डॉ. अनुराग सिंह को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। वह मथुरा का रहने वाला है। पुलिस ने बताया कि आरोपी डॉक्टर पहले प्रिया हॉस्पिटल में बैठता था। उसने डमी महिला से भ्रूण लिंग जांच कराने के नाम पर 20 हजार रुपये लिए थे। आरोपी को जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन


एसएसपी सुधीर कुमार सिंह के मुताबिक, हरियाणा एसटीएफ और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शनिवार को ट्रांस यमुना कालोनी स्थित प्रिया हॉस्पिटल में छापा मारा था। यहां पर भ्रूण लिंग परीक्षण का मामला पकड़ लिया था। पुलिस ने संचालक डॉ. राजीव कुमार, कर्मचारी राजेश, नौशाद और गर्भपात कराने वाली महिला के पति अवनीश को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।

पीसीपीएनडीटी (पूर्व गर्भाधान और प्रसव पूर्व निदान तकनीक) सेल के प्रभारी डॉ. वीरेंद्र भारती ने थाना एत्माद्दौला में मुकदमा दर्ज कराया था। आरोपी एत्मादपुर निवासी रामकिशोर, टेढ़ी बगिया निवासी नर्स सरिता, ताबड़ू निवासी डॉ. तसलीमा और डॉ. अनुराग सिंह फरार थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रामबाग चौराहे से किया गिरफ्तार 

सोमवार को पुलिस ने आरोपी डॉ. अनुराग को रामबाग चौराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी मथुरा के थाना गोविंदनगर स्थित अग्रसेन नगर का रहने वाला है। थाना एत्माद्दौला के प्रभारी निरीक्षक सत्यदेव शर्मा ने बताया कि आरोपी ने भ्रूण लिंग जांच कराने के लिए कमीशन के 20 हजार रुपये लिए थे। वह पहले प्रिया हॉस्पिटल में मरीजों को देखते थे। अब उन्नाव के एक हॉस्पिटल में कार्यरत था। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास में पुलिस टीम लगी है।

पुलिस और स्वास्थ्य विभाग के रडार पर कई लोग

हरियाणा की एसटीएफ की टीम ने आगरा में छापा मारकर भ्रूण लिंग परीक्षण का मामला पकड़ा था। पांच आरोपी पकड़े जा चुके हैं। अभी और आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास में पुलिस टीम लगी है। उधर, सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव का कहना है कि कई और सेंटर में भ्रूण लिंग परीक्षण कराए जाने की जानकारी मिली है। इन पर गोपनीय तरीके से टीम जांच कर रही है। इस कार्य में लिप्त लोगों को चिह्नित करके कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें