फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताजनगरी में डेंगू का कहर, एक सप्ताह में तीसरी मौत, कई लोग बीमार

Mon, 01 Oct 2018 04:31 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
डेंगू
विज्ञापन
आगरा में डेंगू से एक और मौत हो गई। बाईपास स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती मरीज ने रात को इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। वो पांच दिन से भर्ती था। हॉस्पिटल कर्मचारियों ने शव नहीं दिया। इस पर परिजनों ने हंगामा कर दिया। सूचना पर पुलिस पहुंच गई।  
विज्ञापन


एत्माद्दौला के प्रकाश नगर निवासी सईद (27) को 10 दिन पहले बुखार आया था। भाई गुड्डू ने बताया कि जांच के बाद चिकित्सक ने उसे डेंगू बताया। इस पर उसे पांच दिन पहले भगवान टाकीज बाईपास स्थित एक अस्पताल में भर्ती करा दिया। रविवार रात को इलाज के दौरान सईद की मौत हो गई। 

परिजन शव ले जाना चाहते थे, लेकिन अस्पताल स्टाफ ने बिना बिल भुगतान के शव ले जाने से रोक दिया। परिजनों का आरोप है कि पांच दिन का बिल 48 हजार का बताया गया। 15 हजार रुपये पहले ही जमा करा लिए थे। अब 33 हजार रुपये और जमा करने पर ही शव देने की बात कर रहे थे, जबकि भर्ती करने पर कम खर्च बताया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल में हंगामा

परिजन 12 हजार रुपये देने को तैयार थे, लेकिन कर्मचारियों ने नहीं सुनी। इस बात पर हंगामा शुरू हो गया। सूचना पर पुलिस आ गई। पुलिस ने समझाने का
प्रयास किया। वहीं चिकित्सक का कहना था कि परिजनों से 20 हजार रुपये जमा करने के लिए कहा गया था, लेकिन वह राजी नहीं हुए और हंगामा कर दिया। रात एक बजे समझौता होने पर परिजन शव लेकर चले गए। 

एक सप्ताह में तीसरी मौत

डेंगू से शहर में यह तीसरी मौत हुई है। न्यू आगरा निवासी सतीश शर्मा को पिछले दिनों डेंगू हो गया था। इसी सप्ताह डेंगू से उनकी मौत हो गई थी। शनिवार को नगर निगम के कर निर्धारण अधिकारी के बेटे अभिषेक की मौत हो गई थी। वह भी कई दिन से बीमार था। अब सईद की मौत हो गई। 

वहीं एसएन मेडिकल कॉलेज में रविवार को डेंगू के दो संदिग्ध मरीजों को भर्ती किया गया है। इसमें एक सादाबाद का युवक है और दूसरा बालक है। ये मरीज एसएन की इमरजेंसी में आए थे। इधर, सीएमओ ने डेंगू और स्वाइन फ्लू के मरीजों की रिपोर्ट मांगी है। 

दो को स्वाइन फ्लू, 23 में डेंगू

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार अभी तक स्वाइन फ्लू के आठ संदिग्ध मरीजों का नमूना लिया है। इसमें दो जुड़वा बच्चों में ही स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है। डेंगू 23 मरीजों में मिला है, जबकि 19 में मलेरिया की पुष्टि हुई है। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें