फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: हाईटेक कोर्स से पॉलिटेक्निक करने का एक और मौका

Sun, 03 May 2026 02:45 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। जनपद के पॉलिटेक्निक संस्थानों में प्रवेश के इच्छुक छात्रों के लिए राहत भरी खबर है। शासन ने आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 10 मई कर दी है। पहले यह तिथि 30 अप्रैल निर्धारित थी, लेकिन बड़ी संख्या में छात्र विभिन्न कारणों से समय पर आवेदन नहीं कर सके थे।
विज्ञापन




नोडल अधिकारी डॉ. एसएच अब्बास के अनुसार, 30 अप्रैल तक शहर स्तर पर कुल 3,016 आवेदन प्राप्त हुए थे। इसके बावजूद कई अभ्यर्थी बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम या अन्य कारणों के चलते आवेदन से वंचित रह गए। विभिन्न शैक्षिक संगठनों और संस्थानों की ओर से तिथि बढ़ाने की मांग लगातार उठ रही थी। इसी को ध्यान में रखते हुए बैठक के बाद शासन ने अंतिम तिथि बढ़ाने का निर्णय लिया।



उन्होंने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी अब 10 मई तक आधिकारिक वेबसाइट www.jeecup.admissions.nic.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। डॉ. अब्बास ने यह भी जानकारी दी कि आगामी शैक्षणिक सत्र से जिले के सरकारी पॉलिटेक्निक संस्थानों में 15 नए आधुनिक और रोजगारोन्मुख पाठ्यक्रम शुरू किए जा रहे हैं। इनमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, मशीन लर्निंग, साइबर सिक्योरिटी और डेटा साइंस जैसे उभरते हुए क्षेत्र शामिल हैं। इन कोर्सों का उद्देश्य छात्रों को आधुनिक तकनीक से जोड़ते हुए उन्हें कम समय में रोजगार के लिए तैयार करना है।
विज्ञापन




उन्होंने कहा कि यह पहल नई शिक्षा नीति के अनुरूप है, जिसके तहत तकनीकी शिक्षा को अधिक व्यावहारिक और कौशल आधारित बनाया जा रहा है। इससे छात्रों को पढ़ाई के साथ-साथ उद्योगों की आवश्यकताओं के अनुसार प्रशिक्षण प्राप्त होगा।



पॉलिटेक्निक में प्रवेश के लिए 10वीं पास छात्र आवेदन कर सकते हैं, जबकि कुछ पाठ्यक्रमों में 12वीं उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को ही अवसर दिया जाएगा। न्यूनतम आयु सीमा लगभग 14 वर्ष निर्धारित है। प्रवेश प्रक्रिया राज्यस्तरीय परीक्षा या मेरिट के आधार पर पूरी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें