महिला ने लगाया यह आरोप
महिला ने आरोप लगाया कि अल्लिना, उसके पति वर्डन हार्टमैन, रशियन दंपती व रमन रूपा दास उर्फ राकेश शर्मा ने फर्जी कागजों की कूटरचना कर उनसे 12 लाख रुपये हड़प लिए। सौ रुपये के स्टांप पर लिखकर दे दिया। इस पर जब पीड़िता ने कहा कि यह तो सिर्फ स्टांप पेपर है। इस पर उसे बातों लेकर कागज की अहमियत बता दी।
इसके कुछ समय बाद जब वह पजेशन लेटर को लेकर रजिस्ट्री ऑफिस गईं तो वहां जानकारी करने पर पता चला कि उसको साजिशन ठग लिया है। 17 अक्तूबर 2021 को दोपहर को दीपक शर्मा और मनीष नाम के युवक फ्लैट में घुस आए। महिला के साथ गाली गलौज, मारपीट कर छेड़छाड़ की। शोर सुनकर जब पड़ोसी आए तो आरोपी जान से मारने की धमकी दे कर भाग गए।
पीड़ित महिला की तहरीर के आधार पर वृंदावन कोतवाली में अल्लिना हार्टमैन, वर्डन हार्टमैन, रोमानोमा क्रीवोनोसोवा उसकी पत्नी नतालिया क्रीवोनोसोवा व रमन रूपा दास उर्फ राकेश शर्मा, दीपक शर्मा व मनीष पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इंस्पेक्टर क्राइम एमएस भाटी ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।