फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: सपा के पूर्व विधायक रामेश्वर यादव व जुगेंद्र पर एक और मुकदमा, महिला ने लगाए शर्मसार कर देने वाले आरोप

Sun, 19 Mar 2023 06:50 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

सपा नेता एवं पूर्व विधायक रामेश्वर सिंह यादव इनके दो पुत्र और भाई जुगेंद्र सिंह के खिलाफ 11 फरवरी 2022 को आसपुर में जमीन पर कब्जा करने के दौरान महिला के साथ छेड़छाड़ का आरोप लगा है। 
विज्ञापन
सपा नेता रामेश्वर सिंह यादव और जुगेंद्र सिंह यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सपा नेता एवं पूर्व विधायक रामेश्वर सिंह यादव इनके दो पुत्र और भाई जुगेंद्र सिंह के खिलाफ एक और मुकदमा थाना मलावन में दर्ज किया गया है। एक वर्ष पूर्व आसपुर में जमीन कब्जा करने के दौरान महिला के साथ छेड़छाड़ करने का भी आरोप है।

यहां का है मामला

थाना मलावन क्षेत्र के गांव लालडुंडवारा निवासी संजू ने मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि मौजा आसपुर में स्थित गाटा संख्या 661स, 670/1 और 130 में सहखातेदार है। इस जमीन पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जुगेंद्र सिंह यादव, पूर्व विधायक रामेश्वर सिंह यादव, इनके पुत्र प्रमोद और सुबोध यादव दो अन्य गुंडों के साथ 11 फरवरी 2022 को कब्जा करने पहुंचे। यह जमीन इनके स्कूल के बराबर में है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - NHAI ने पुलिस चौकी को किया सील: अवैध रूप से बनाई जा रही थी, अधिकारी बोले- पत्राचार करके करेंगे बात
 

पत्नी के फाड़ दिए कपड़े

कब्जे का विरोध किया तो इन लोगों ने गले में पड़े अंगोछे को कसकर गला दबाकर हत्या करने का प्रयास किया। मेरी पिटाई की, मेरी पत्नी बचाने आई तो उसको भी पीटा गया और छेड़छाड़ कर कपड़े फाड़ दिए। दोनों ने किसी तरह से भाग कर जान बचाई।


ये भी पढ़ें - Agra: ताज के पास शिल्पग्राम की जमीन पर श्रीठाकुर रंगजी महाराज के स्वामित्व का वाद खारिज, सरकार के हक में फैसला

विज्ञापन

जांच कर रही पुलिस

तहरीर में कहा गया कि वर्तमान में दोनों भाई जेल में हैं तो मुझे न्याय मिलने की उम्मीद है। मुख्यमंत्री योगी पर पूरा भरोसा है कि मुझे न्याय दिलाएंगे। थाना प्रभारी देवेंद्र नाथ मिश्रा ने बताया कि सपा नेताओं के खिलाफ तहरीर मिली थी। उसके आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की जांच की जा रही है।


ये भी पढ़ें - Taj Bike Rally: 67 वर्षीय इस्लामुद्दीन की 49 साल पुरानी बॉबी मिनी बाइक, देखते ही रह गए लोग

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें