फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dhruv: ध्रुव के नाम एक और बड़ी उपलब्धि, इस बार जीता इंपैक्ट फील्डर ऑफ द सीरीज का अवार्ड

Tue, 04 Feb 2025 10:14 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

क्रिकेटर ध्रुव जुरेल ने इंपैक्ट फील्डर ऑफ द सीरीज का अवार्ड जीता है। भारतीय टीम के फील्डिंग कोच ने उनके नाम का चयन किया। कप्तान सूर्य कुमार यादव ने जुरेल को मेडल पहनाया।
 
विज्ञापन
क्रिकेटर ध्रुव जुरेल - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

क्रिकेटर ध्रुव जुरेल के लिए इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज भले ही बल्लेबाजी की दृष्टि से सफल नहीं रही। पर, उन्होंने मैदान में चुस्ती फुर्ती से सभी को प्रभावित किया। रविवार को मुंबई में सीरीज के अंतिम मैच के बाद भारतीय टीम के ड्रेसिंग रूम में कार्यक्रम हुआ। इसमें ध्रुव को इंपैक्ट फील्डर ऑफ द सीरीज चुना गया।
विज्ञापन


इस अवॉर्ड के लिए ध्रुव का चयन भारतीय टीम के फील्डिंग कोच टी दिलीप ने किया। कप्तान सूर्य कुमार यादव ने उन्हें मेडल पहनाया। इस मौके पर वरुण चक्रवर्ती की भी तारीफ की गई। भारतीय टीम का यह अंतरिम पुरस्कार है। वर्ल्ड कप के दौरान भी हर मैच के बाद यह दिया जाता था। 

वहीं, इंग्लैंड से टी-20 सीरीज जीतने पर मिली ट्राफी को भी कप्तान सूर्य कुमार यादव ने मैदान में सबसे पहले ध्रुव को सौंपा था। एशेज सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया दौरे पर गई भारतीय टीम में शामिल जुरेल ने विराट कोहली, रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल जैसे टीम के दिग्गज खिलाड़ियों को पीछे छोड़ते हुए सबसे फिट फील्डर का स्थान हासिल किया था। तब उन्हें टीम मैनेजमेंट ने 300 डॉलर का इनाम भी दिया था।
विज्ञापन

            
ध्रुव के कोच परविंदर यादव ने कोचिंग के दौरान उनकी फिटनेस पर काफी मेहनत की है। उन्हें दमखम के लिए यमुना के रेत पर दौड़ाया जाता था। पिता नेम सिंह जुरेल ने भी शुरू से ही उन्हें फिटनेस की अहमियत बताई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें