फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: आलू भाड़ा बढ़ोतरी के विरोध में आंदोलन का एलान

Mon, 03 Feb 2025 10:55 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
आलू भाड़ा बढ़ोतरी के विरोध में आगरा कमिश्नर को ज्ञापन देते भाकियू अराजनैतिक के पदाधिकारी। स्रोत
विज्ञापन
करहल। भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक ने कोल्ड स्टोर संचालकों द्वारा आलू भंडारण का किराया बढ़ोतरी करने का विरोध किया है। एलान किया है कि आलू भाड़ा बढ़ोतरी का निर्णय वापस नहीं लिया तो आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

यूनियन के जिलाध्यक्ष नवनीत यादव ने बताया कि 3 फरवरी को आगरा मंडल अध्यक्ष राजकुमार तोमर की अध्यक्षता में मंडल के सभी जिलाध्यक्षों व वरिष्ठ पदाधिकारियों की बैठक हुई। इसमें आलू भाड़ा बढ़ोतरी एवं घटतौली पर रोक लगाए जाने एवं गुजरात, राजस्थान आदि प्रदेशों की तर्ज पर तिमाही के हिसाब से भाड़ा वसूलने की प्रक्रिया को अमल में लाए जाने को लेकर चर्चा हुई। मंडल अध्यक्ष तोमर ने बताया कि अगर 9 फरवरी तारीख तक कोई ठोस कदम प्रशासन द्वारा नहीं उठाया जाता है तो यूनियन आंदोलन करेगी। इस संबंध में आगरा कमिश्नर शैलेंद्र कुमार सिंह को ज्ञापन भी दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें